24 घण्टे ऑनलाइन

मीठे में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई, आपके कुकिंग फैन हो जाएंगे सब

रसमलाई (Rasmalai) तो बच्चे हो या बड़े सभी की फेवरेट होती है. इसके स्वाद का क्या ही कहना. वेसे तो रसमलाई छेने से बनती है लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर ही ब्रेड का इस्तेमाल कर के भी बना सकती है. इससे आपको दूध फाड़ने की झंझट…

24GhanteOnline
July 9, 2025
2 min read

रसमलाई (Rasmalai) तो बच्चे हो या बड़े सभी की फेवरेट होती है. इसके स्वाद का क्या ही कहना. वेसे तो रसमलाई छेने से बनती है लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर ही ब्रेड का इस्तेमाल कर के भी बना सकती है. इससे आपको दूध फाड़ने की झंझट भी नही होगी और ये खाने में भी बहुत लजीज होगी. चलिए फिर देर किस बात की. सीखते हैं ब्रेड से स्वादिष्ट रसमलाई (Rasmalai) बनाने की रेसिपी.

रसमलाई (Rasmalai) बनाने के लिए सामग्री


ब्रेड- 8 पीस
दूध- दो गिलास
कंडेस्ड मिल्क
चीनी
देसी घी तलने के लिए
काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी, केसर, इलायची और
मनचाहे ड्राई फ्रूट्स

रसमलाई (Rasmalai) बनाने की विधि


रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल कर एक किनारे रख दें। उसमें दो से तीन रेशे केसर के डालकर किनारे रख दें। अगर केसर शुद्ध होगा तो दो से तीन केसर पूरे दूध का रंग और महक बदलने के लिए काफी होगा।

दो से तीन मिनट बाद केसर अपना रंग दूध में छोड़ने लगेगा। दूध में केसर का रंग आ जाए तो उसे फिर से गैस पर रख दें। अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। फिर धीरे-धीरे कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें। साथ ही चीनी डालकर हल्के हाथों से चलाते जाएं ताकि दूध तली में लगे नहीं।

अब ब्रेड की स्लाइस को लेकर उसे कटोरी या गोल ढक्कन की सहायता से काट लें। जब सारी ब्रेड एक आकार में कट जाएं तो कढाही में देसी घी डालकर गर्म करें। इसके बाद ब्रेड को सुनहरा होने तक तलें।

तैयार किए हुए दूध को तले हुए ब्रेड के टुकड़ों के ऊपर डालें। इसे इतनी मात्रा में डालें कि ब्रेड दूध में डूब जाए। अब ठंडा हो जाने पर सर्व करें। तैयार है आपका बिना छेने या पनीर का ब्रेड रसमलाई, जो देखने के साथ ही खाने में भी काफी स्वादिष्ट है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…