नए साल पर खुद से करें ये वादे, संवर जाएगा आपका जीवन
नया साल (New Year) में कई लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेते हैं और उसके अनुसार अपने जीवन में बदलाव लाते हैं। हांलाकि बहुत कम लोग होते हैं जो इसका अच्छे से पालन कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वादे लेकर आए हैं…
नया साल (New Year) में कई लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेते हैं और उसके अनुसार अपने जीवन में बदलाव लाते हैं।
हांलाकि बहुत कम लोग होते हैं जो इसका अच्छे से पालन कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वादे लेकर आए हैं जिन्हें खुद से कर आपका खुद का जीवन संवार सकते हैं। ये वादे आपकी सेहत को सुधारने के साथ ही जीवनशैली को व्यवस्थित करते है। तो आइये जानते हैं इन वादों के बारे में।
बचत करें
घर पर रहते हुए अगर आप इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग अधिक कर रहे हैं और बेमतलब की चीजों पर खर्च करने लगे हैं तो इस साल नए साल पर यह वादा करें कि आप इस साल अच्छी बचत करेंगे। बेहतर होगा अगर आप ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के बजाय घर पर खाना बनाकर खाएं तो यकीनन आप कई बचत कर सकते हैं।
हेल्थ पर दें ध्यान
कोरोना ने हमें सिखा दिया है कि हेल्थ से बड़ा कुछ नहीं होता। ऐसे में नए साल पर वादा करें कि आप बेहतर डाइट मेंटेन करेंगे और जहां तक हो सके घर का खाना खाएंगे। इसके अलावा सुबह या शाम के समय वॉक जरूर करेंगे। योग, प्राणायाम या एक्सरसाइज को अपने लाइफ स्टाइल में जरूर शामिल करेंगे।
योग को करें दिनचर्या में शामिल
होम ऑफिस की वजह से कई लोग इन दिनों रात भर काम करते हैं और सुबह देर तक बिस्तर पर पड़े रहते हैं। जिसका हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसे में यह संकल्प लें कि इस साल सुबह सूर्योदय से पहले उठेंगे और उठकर योग ध्यान आदि करेंगे।
किताबों को दें समय
किताबें हमेशा से इंसानों की गाइड, दोस्त और गुरू रही हैं। ऐसे में नए साल पर यह सुनिश्चित करें कि कम से कम 10 से 12 किताबें साल भर में खत्म करना है। यकीन मानिये, किताबें आपको मानसिक रूप से काफी सुकून देंगी।
रिलेशनशिप गोल
अगर आपकी रिलेशनशिप झगड़ों और कड़वी यादों से भरी है तो आप इस साल अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का रेजोल्यूशन ले सकते हैं। खुद से वादा करें कि बहस नहीं करनी है साथ ही पार्टनर की सराहना करना और उसे अच्छे काम पर कॉम्प्लिमेंट्स देना है।
पर्सनैलिटी ग्रूमिंग
आप अपनी पर्सनैलिटी ग्रूम करना चाहते हैं, वेट लूज करना चाहते हैं, कोई नया काम सीखना चाहते हैं तो आप इस नए साल में ऐसा करने का वादा करें।
बिस्तर पर जल्दी जाएं
इंटरनेट और मोबाइल की वजह से लोग आजकल देर रात तक टीवी और मोबाइल के सामने वक्त गुजारते हैं। जिस वजह से सोने का पैटर्न बिगड़ जाता है और इसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसे में इस साल यह तय करें कि आप बिस्तर पर जल्द जाएंगे और मोबाइल आदि दूर रखकर सोएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
