24 घण्टे ऑनलाइन

अपनी नाक बनेगी आकर्षक, आजमाए ये मेकअप टिप्स

अपने चेहरे को आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं मेकअप (Makeup) की मदद लेती हैं और कोशिश करती हैं कि चेहरे पर हुए दाग-धब्बों को छिपाया जाए। लेकिन इसी के साथ ही मेकअप की मदद से चेहरे के फीचर्स को भी संवारा जा सकता हैं। जी हां,…

24GhanteOnline
May 30, 2026
3 min read

अपने चेहरे को आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं मेकअप (Makeup)  की मदद लेती हैं और कोशिश करती हैं कि चेहरे पर हुए दाग-धब्बों को छिपाया जाए। लेकिन इसी के साथ ही मेकअप की मदद से चेहरे के फीचर्स को भी संवारा जा सकता हैं। जी हां, कुछ महिलाओं की नाक का शेप थोड़ा फैला हुआ होता हैं जिसे शार्प दिखाने में मेकअप की मदद ली जा सकती हैं।

नाक को पर्मानेंट शार्प बनाने के लिए सर्जरी करवाना काफी कॉस्टली होता है। ऐसे में मेकअप (Makeup)  की मदद से इसे शार्प दिखाना ही बेहतर उपाय हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी नाक को सही आकार देते हुए आकर्षक दिखा सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

लेस इज मोर फॉर्मूला अपनाएं

नाक को शार्प लुक देने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेकअप (Makeup)  प्रोडक्ट यूज करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से आपका मेकअप लुक खराब होने का डर रहता है। खासकर नाक को शार्प बनाने के लिए कम से कम ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना ही बेहतर रहता है।

प्राइमर और फाउंडेशन का इस्तेमाल

मेकअप (Makeup)  की शुरुआत में महिलाएं प्राइमर लगाने के बाद फाउंडेशन अप्लाई करती हैं। इसके बाद आगे के स्टेप को फॉलो करती हैं। ऐसे में नाक को कंटूर करने से पहले फाउंडेशन और कंसीलर को अच्छे तरह ब्लेंड करें और उसे स्किन टोन के साथ मिक्स कर लें। यह जरूर चेक करें कि आपकी स्किन टोन सभी जगह एक बराबर है या नहीं। ऐसा करने से आपकी त्वचा अधिक क्लीयर और नेचुरल लगेगी।

शेड्स का सेलेक्शन

मेकअप (Makeup)  से नाक को शार्प बनाने के लिए परफेक्ट शेड का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है। गलत शेड चूज करने से आपका नोज मेकअप हाइलाइट हो सकता है। जिससे आपका लुक अजीब लगने लगता है। ऐसे में नोज कॉन्टूरिंग करने के लिए स्किन टोन से दो शेड डार्क कलर का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है। वहीं बेस्ट शार्पेन लुक के लिए मेकअप प्रोडक्ट को ड़ॉट करते हुए नाक पर अप्लाई करें।

ब्रश का करें इस्तेमाल

नोज कॉन्टूरिंग करते समय ब्रश का इस्तेमाल करना न भूलें। इससे आपका मेकअप अच्छी तरह से स्प्रेड हो जाता है। हालांकि कॉन्टूरिंग करने के लिए ब्रश को प्रेस बिल्कुल न करें। ऐसे में ब्रश की मदद लेकर हल्के हाथों से नाक पर लगे मेकअप को फैलाएं। वहीं फेशियल मेकअप के बाद नोज कॉन्टूरिंग करने से आपका लुक काफी निखर कर सामने आएगा।

कॉन्टूरिंग

कंटूर करने के लिए, दोनों तरफ डोट्स लगाएं, और फिर उसे स्मज करें। इससे आपको नैचुरल लुक मिलेगा। नाक के पुल के दोनों तरफ डोट्स लगाएं, साथ ही नोस को शार्प दिखाने के लिए नोस की टिप पर भी एक डोट लगाएं और वर्टीकली स्मज करें। ये किसी भी तरह की रेडनेस को कवर करने में सक्षम है। अगर आपको कंटूर के बाद लगता है, कि ये बहुत सटल है तो आप लाइन को दोबारा ट्रेस करें और फिर से स्मज करें। शुरूआत में ही आप अगर ज्यादा प्रोडक्ट लगा लेंगे तो उसे हटाना बेहद मुश्किल होगा।

ब्लश का इस्तेमाल करें

आपको क्या लगता है कि ब्लश केवल आपके चीक्स के लिए होता है? जी नहीं ऐसा नहीं है, दरअसल, ब्लश आपका पूरा ब्यूटी गेम चेंज कर सकता है और आपके लुक को बेहतर बना सकता है। अपने स्किन टोन के मैचिंग का ब्रांडेड ब्लश लें, ताकि वो अधिक नेचुरल लगे। अपने गालों को ब्लश से डिफाइन करें। इस दौरान अपने गालों के हाई प्वॉइंट को ब्लश करना ना भूलें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…