24 घण्टे ऑनलाइन

गुलाब की पंखुडियों से बनाएं बेहतरीन फेसपैक

गुलाब (Rose) की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन चमकदार और हेल्दी हो सकती हैं, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को तरोताजा रखने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।…

24GhanteOnline
March 3, 2026
3 min read

गुलाब (Rose) की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन चमकदार और हेल्दी हो सकती हैं, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को तरोताजा रखने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले विटामिन के, सी और बी स्किन को निखारने के साथ-साथ एंटी-एजिंग का काम करते हैं। जानिए गुलाब की पंखुडियों का किस तरह इस्तेमाल करके आप बेदाग निखरी स्किन पा सकते हैं।

निखार के लिए


चेहरे में निखार लाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट 2 से 3 चम्मच, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन में लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी में धो लें। इसे सप्ताह में तीन दिन इस्तेमाल करें।

आपको बता दें कि चंदन और गुलाब की पंखुड़ियां त्वचा को चमकाने में मदद करती हैं। वहीं नींबू का रस स्किन संबंधी किसी भी समस्या को हटाने में मदद करता है।

ऑयली स्किन के लिए


संतरा को खाकर उसके छिलके फेंके नहीं उन्हें आप धूप में अच्छे से सुखा लें। फिर इसे पीस लें। इससे आपका संतरा का पाउडर आसानी से घर में ही मिल जाएगा। इसके साथ ही 2 चम्मच गुलाब की पंखुडियों को भी पीस लें। अब एक बाउल में 2 चम्मच संतरे का पाउडर और 2 चम्मच गुलाब के पेस्ट और 1 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं। सप्ताह में एक बार ही लगाएं। यह फेसपैक आपकी स्किन को बहुत अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करता है। संतरे का छिलका स्किन से तेल और गंदगी को हटाने के साथ सन टैन  को हटाने में मदद करता है। वहीं शहद स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है। साथ ही चेहरे पर किसी भी काले धब्बे को कम करने में मदद करता है। यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा है। लेकिन यह किसी भी त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिपंल से निजात


गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें चंदन पाउडर और दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 15-20 मिनट लगा रहने के बाद ठंडे पानी से चेहरा को धो लें। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या मुंहासे के निशान हैं, तो यह पैक बहुत अच्छा काम करेगा, क्योंकि मुंहासों को कम करने के लिए चंदन बहुत उपयोगी है।

इसके अलावा स्किन के अंदर जमा गंदगी और तेल को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा को चमकदार बनाता है। वहीं दूध की बात करें तो वह स्किन को चमकदार के साथ मॉश्चराइज रखता है। गुलाब एक एंटी-बैक्टीरियल के रूप में काम करता है। जो मुंहासों को कम करने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…