24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली पर गेस्ट के लिए नाश्ते में बनाएं टेस्टी पापड़ पोटैटो रोल

किसी मेहमान को नाश्ते में कुछ आसान और जल्दी बनने वाला स्वादिष्‍ट स्नैक्स खिलाना हो तो आलू के स्नैक्स एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं, पापड़ पोटैटो रोल (Papad Potato Roll)बनाने की विधि सामग्री – पापड़- 8 उबला,…

24GhanteOnline
October 18, 2025
2 min read

किसी मेहमान को नाश्ते में कुछ आसान और जल्दी बनने वाला स्वादिष्‍ट स्नैक्स खिलाना हो तो आलू के स्नैक्स एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

आइए जानते हैं, पापड़ पोटैटो रोल (Papad Potato Roll)बनाने की विधि

सामग्री –


पापड़- 8

उबला, छिला और मैश किया आलू- 1 कप

मैदा- 1/2 कप

बारीक कटी मिर्च- 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच

गरम मसाला- 1/2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

नीबू का रस- 1 चम्मच

बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच

तेल- आवश्यकतानुसार

विधि –


एक बर्तन में मैदा और तीन-चौथाई कप पानी डालें। मैदे के घोल को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि उसमें एक भी गांठ न रहे।

एक दूसरे बर्तन में आलू, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, नीबू का रस और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं।

मिश्रण को छह बराबर हिस्सों में बांटें और उसे हाथों से रोल करके लंबा और चपटा रूप दें। पापड़ को टुकड़ा करके एक प्लेट में रख लें।

कड़ाही में तेल गर्म करें।

अब आलू वाले रोल को पहले मैदे के घोल में डुबोएं और उसके बाद पापड़ के टुकड़े के ऊपर रोल करें ताकि टुकड़े उसमें अच्छी तरह से चिपक जाएं।

रोल को गर्म तेल में सुनहरा होने तक अच्छी तरह से तलें।

हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।