24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में लगाएं पंजाबी तड़का, बनाएं ये टेस्टी डिश

अगर सुबह नाश्ते में गर्मागर्म छोले भटूरे खाने को मिल जाएं तो लगता है पूरा दिन बन गया है। अगर आप भी छोटे भटूरे खाने के शौकीन हैं लेकिन स्‍टफ्ड भटूरे (Paneer Bhatura) बनाना नहीं जानते तो ये रेसिपी आपकी मदद कर सकती है। जी…

24GhanteOnline
October 15, 2025
2 min read

अगर सुबह नाश्ते में गर्मागर्म छोले भटूरे खाने को मिल जाएं तो लगता है पूरा दिन बन गया है। अगर आप भी छोटे भटूरे खाने के शौकीन हैं लेकिन स्‍टफ्ड भटूरे (Paneer Bhatura) बनाना नहीं जानते तो ये रेसिपी आपकी मदद कर सकती है।

जी हां, घर पर कुछ आसान स्‍टेप्‍स फॉलो करके आप बड़ी आसानी से पनीर स्‍टफ्ड भटूरे बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी पनीर स्‍टफ्ड भटूरे (Paneer Bhatura)।

पनीर भटूरा (Paneer Bhatura) बनाने के लिए सामग्री-


-2 कप मैदा
-2 चुटकी बेकिंग सोडा
-1/2 छोटा चम्‍मच चीनी
-100 ग्राम पनीर
-2-3 हरी मिर्च
-1/2 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
-1/2 कप दही
-1/2 कप सूजी
-1 बड़ा चम्‍मच धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई
-नमक स्‍वादानुसार
-तेल
-पानी

पनीर भटूरा (Paneer Bhatura) बनाने की विधि-


पनीर भटूरा (Paneer Bhatura) बनाने के लिए सबसे पहले मैदे का आटा गूंथकर तैयार कर लें। इसके लिए एक बर्तन में मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा, नमक, तेल आदि डालकर उसका एक नर्म डो तैयार कर लें।

भटूरे के लिए मैदे का डो तैयार करने के लिए आप दही और गुनगुने पानी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। मैदा गूंथने के बाद उसे 1 घंटे के लिए कपड़े से ढंककर रख दें। अब पनीर का मिश्रण तैयार करें।

इसके लिए आप पनीर को कद्दूकस करें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्‍ती डालें। साथ ही इसमें थोड़ा गरम मसाला और नमक भी डालें।

अब गुंथे हुए मैदे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे थोड़ा सा बेल कर पनीर की स्‍टफिंग भरें। इसके बाद आप भटूरे को बेल कर गरम तेल में तलें।

भटूरे (Paneer Bhatura) तलने के बाद आप गरम-गरम छोले और सलाद के साथ इसे परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।