24 घण्टे ऑनलाइन

हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

अगर आप इस तीज को स्पेशल बनाने के लिए घर में कुछ टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं तो ट्राई कर सकती हैं केसरिया भात की ये स्वादिष्ट रेसिपी। यह रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान होता है।…

24GhanteOnline
July 24, 2026
2 min read
हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

अगर आप इस तीज को स्पेशल बनाने के लिए घर में कुछ टेस्टी ट्राई करना चाहती हैं तो ट्राई कर सकती हैं केसरिया भात की ये स्वादिष्ट रेसिपी। यह रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को बेहद पसंद होता है। तो आइए इस तीज को स्पेशल बनाने के लिए जान लेते हैं क्या है केसरिया भात (Kesariya Bhaat) की रेसिपी।

केसरिया भात (Kesariya Bhaat) बनाने के लिए सामग्री


-1 कप बासमती चावल

-3/4 कप चीनी

-2 बड़े चम्मच देसी घी

-5-6 कप पानी

-1 तेजपत्ता

-2 लौंग

-1 बड़ा चम्मच बादाम की कतरन

-1 बड़ा चम्मच काजू टूटा हुआ

-4 हरी इलायची पीसी हुई

-15 केसर के धागे

-1 चुटकी पीला खाने वाला रंग

केसरिया भात (Kesariya Bhaat) बनाने का तरीका


केसरिया भात (Kesariya Bhaat) बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को अच्‍छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अब एक कटोरी में दूध, केसर और पीला रंग डालकर उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इलाइची के छिलके उतारकर एक बर्तन में रखें और साथ ही काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें तेजपत्ता, लौंग और इलाइची डाल दें।

इसके बाद पैन में चावल डालकर उन्हें भी बाकी चीजों के साथ 2 मिनट तक भूनें। चावल 2 मिनट घी में भूनने के बाद पैन में पानी डालकर चावलों को पकने के लिए छोड़ दें। जब चावल अच्छी तरह से पक जाए, तो चावल के पानी को छलनी से छानकर एक बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक दूसरे पैन में घी डालकर गर्म करें।

घी गर्म होने पर धीमी आंच पर काजू को गुलाबी होने तक फ्राई करें। काजू फ्राई होने पर उन्हें अलग निकाल लें। अब उसी पैन में पके हुए चावल के साथ चीनी भी डाल दें। इसके बाद पहले से तैयार किया गया केसर वाला रंग भी चावल के ऊपर डाल दें। गैस की आंच तेज करके चावल को चलाते हुए चाशनी को सूखने दें।

उसके बाद चावलों में पिसी हुई इलायची, काजू और बादाम डालें। चावल को गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें। आपकी तीज स्पेशल टेस्टी केसरिया भात (Kesariya Bhaat) की रेसिपी बनकर तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।