24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

पराठा की पहचान लजीज डिश के रूप में बनी हुई है। ज्यादातर भारतीय घरों में नाश्ते के रूप में पराठा खाया जाता है। पराठे कई तरह से बनाएं जाते हैं और इनकी ढेरों वैराइटी है। आज हम जिक्र कर रहे हैं दही पराठा (Dahi Paratha ) का,…

24GhanteOnline
July 1, 2026
3 min read

पराठा की पहचान लजीज डिश के रूप में बनी हुई है। ज्यादातर भारतीय घरों में नाश्ते के रूप में पराठा खाया जाता है। पराठे कई तरह से बनाएं जाते हैं और इनकी ढेरों वैराइटी है। आज हम जिक्र कर रहे हैं दही पराठा (Dahi Paratha ) का, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। इसे ब्रेकफास्ट में देने के साथ ही टिफिन में भी रखा जा सकता है। इसे तैयार करने में दही और पकी दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाकर सबका मन खुश हो जाएगा। आप भी अगर यह रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि को फॉलो करें। इससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। चटनी के साथ इसका मजा लें।

दही पराठा (Dahi Paratha ) बनाने की सामग्री


गेहूं आटा – 2 कटोरी
दही – 1 कप
बची हुई दाल – 1/2 कटोरी
प्याज बारीक कटा – 1
हरी मिर्च कटी – 3
अजवायन – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 कप
देसी घी – 1/2 कटोरी
हरा धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
पुदीना – 1 टेबल स्पून
तेल

दही पराठा (Dahi Paratha ) बनाने की विधि


- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लेकर उसे छान लें।
- इसके बाद आटे में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अजवायन, हल्दी, 3-4 टी स्पून देसी घी और नमक डालकर सभी को मिक्स कर दें।
- अब आटे में बारीक कटा पुदीना, धनिया पत्ती, दही और दाल को डालकर मिक्स करें और आटा गूंथ लें।
- आटा गूंथने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी मिक्स कर सकते हैं। आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 10 मिनट बाद जब आटा सैट हो जाए तो उससे लोइयां बना लें। इस बीच एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा घी/तेल लगाकर चारों ओर फैलाएं। इस बीच एक लोई लेकर उसे पराठे के जैसा बेल लें।
- तवा गरम होने के बाद बेला हुआ पराठा (Dahi Paratha ) तवे पर सेकने के लिए डाल दें। कुछ देर तक पराठे को सेकने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डाल दें और पराठा पलट दें।
- इसके बाद पराठे की ऊपरी सतह पर तेल लगाएं और सेकें। पराठे (Dahi Paratha ) को दोनों ओर से पलट-पलटकर सेकें जिससे वह सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए।
- इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से पराठे तैयार कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।