24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर मीठे में बनाएं मालपुआ, नोट करें आसान सी रेसिपी

होली (Holi) के मौके पर तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं. गुजिया, बालू शाही से लेकर मालपुआ तक लोग खाना पसंद करते हैं. इस होली पर सॉफ्ट और परफेक्ट मालपुआ (Malpua) बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी नोट कर लें. आइए जानते…

24GhanteOnline
March 6, 2025
2 min read

होली (Holi) के मौके पर तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं. गुजिया, बालू शाही से लेकर मालपुआ तक लोग खाना पसंद करते हैं. इस होली पर सॉफ्ट और परफेक्ट मालपुआ (Malpua) बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी नोट कर लें. आइए जानते हैं विधि:

मालपुआ (Malpua) बनाने की सामग्री


गेहूं का आटा - 1कप (125 ग्राम)

दूध -  1/4 कप (50 ग्राम)

चीनी- 1/4 कप ( 40- 50 ग्राम)

तेल तलने के लिये

मालपुआ (Malpua) बनाने की विधि:


मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चीनी और दूध डालकर चम्मच की मदद से घोल लीजिए.

इसके बाद इसमें आटा मिला दीजिए. मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि इसमें एक भी गांठ न पड़े.

घोल को न ज्यादा पतला रखें और न ही ज्यादा गाढ़ा करें. घोल को अच्छी तरह फेंटे फिर 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने रख दें.

एक गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म होने रखें.

जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तब गैस को लो फ्लेम पर करें और चमचे में घोल भरकर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डाल दें.

लो से मीडियम फ्लेम पर इसी तरह सभी मालपुए सेंक लीजिए.

जब मालपुए ठंडे हो जाएं तो इन्हें खीर के साथ सर्व कीजिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।