24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर ही बनाएं स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी, स्वाद ऐसा की खाने से रोक नहीं पाएंगे

पावभाजी (Pav Bhaji) अधिकतर लोगो का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। मानसून सीजन में बाहर का कुछ खाना सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। क्योंकि बाजार की चीज की शुद्धता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको घर में…

24GhanteOnline
June 19, 2026
2 min read

पावभाजी (Pav Bhaji) अधिकतर लोगो का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। मानसून सीजन में बाहर का कुछ खाना सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। क्योंकि बाजार की चीज की शुद्धता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

इसलिए आज हम आपको घर में स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानते है स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी घर में बनाने का तरीका।

पावभाजी (Pav Bhaji) बनाने के लिए सामग्री

5 मीडियम साइज के आलू
1 बड़ा प्याज
6 टमाटर
1 गाजर
1 शिमला मिर्च
1 चुकंदर
½ कप मटर
8-10 बीन्स
¼ कप लहसुन
2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
2 बड़े चम्मच तेल
4 बड़े चम्मच मक्खन
2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
बारीक कटा हरा धनिया
सर्व करने के लिए पाव
सर्व करने के लिए बारीक कटा प्याज
सर्व करने के लिए नींबू के टुकड़े

पावभाजी (Pav Bhaji) बनाने का तरीका

स्ट्रीट स्टाइल पावभाजी घर में बनाने के लिए सबसे पहले प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। आलू, गाजर, चुकंदर को छीलकर काट लें और बीन्स को काट लें। टमाटर को काट लें। टमाटर और लहसुन को पीसकर प्यूरी बना लें। प्रेशर कुकर में मक्खन और तेल गर्म करें। प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

शिमला मिर्च डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें. बची हुई सब्जियाँ, टमाटर प्यूरी, 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, 1 कप पानी, स्वादानुसार नमक डालें और 2 सीटी आने तक पकाएँ। प्रेशर निकलने के बाद सब्जियाँ को मैश कर लें।

एक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गर्म करें, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और मसली हुई भाजी डालें। 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच कॉर्न स्टार्च मिलाएँ और भाजी में अच्छी तरह मिलाएँ। 2-3 मिनट तक उबालें। इस बीच मक्खन लगे पाव को टोस्ट करें और परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…