24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह से बनाएं अंडा भुर्जी, मिलेगा ढाबे वाला स्वाद

कभी-कभी हम एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम बस नई रेसिपीज़ ढूंढते हैं जो आसानी से बन जाएं। इन्हीं में से एक हैं अंडा भुर्जी (Egg Bhurji) अंडा भुर्जी (Egg Bhurji) बनाने के लिए सामग्री- 2 अंडे, ½ बड़ा…

24GhanteOnline
February 10, 2026
1 min read

कभी-कभी हम एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम बस नई रेसिपीज़ ढूंढते हैं जो आसानी से बन जाएं। इन्हीं में से एक हैं अंडा भुर्जी (Egg Bhurji)

अंडा भुर्जी (Egg Bhurji) बनाने के लिए सामग्री-


2 अंडे, ½ बड़ा चम्मच तेल

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

एक मध्यम आकार बारीक कटी हुई प्याज

एक मध्यम आकार बारीक कटा हुआ टमाटर

कुछ धनिये के पत्ते

नमक स्वादानुसार।

अंडा भुर्जी (Egg Bhurji) बनाने की विधि -


#सबसे पहले तेल गर्म करें, फिर उसमे प्याज़ और हरी मिर्च डालें और पकने दें तब तक अंडे को फोड़ें और अच्छे से फैटें।

#अब उसमे हल्दी पाउडर डालें और कुछ देर के लिए पकने दें फिर उसमें फैटा हुआ अंडा डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि वह अच्छी तरह से पक सके।

#अब उसमें नमक और टमाटर डालकर कुछ देर और पकने दें। जब यह पक जाए तो इसमें हरा धनिया डालें। अब अंडा भुर्जी को रोटी या ब्रेड के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।