24 घण्टे ऑनलाइन

सुबह की शुरुआत करें इस टेस्टी चीज से, दिनभर रहेंगे एक्टिव

हर मां को यही चिंता रहती है कि वो अपने बच्चे को क्या हेल्दी खाना खिलाएं। माओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कमाल की रेसिपी लेकर आए है। आज हम आपको सूजी से बने चीले (semolina chilla) की रेसिपी के बारे…

24GhanteOnline
February 9, 2026
2 min read

हर मां को यही चिंता रहती है कि वो अपने बच्चे को क्या हेल्दी खाना खिलाएं। माओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कमाल की रेसिपी लेकर आए है। आज हम आपको सूजी से बने चीले (semolina chilla) की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे आप बच्‍चों को सुबह नाश्‍ते या स्‍नैक्‍स में बनाकर खिला सकती हैं।

सूजी का चीला (semolina chilla) के लिए सामग्री


2 चम्मच सूजी

1 कटोरी दही

स्वादानुसार नमक

चुटकी भर हींग

100 ग्राम पनीर या आधा आलू

आधी प्याज

आधी शिमला मिर्च

आधा टमाटर

1 कप पानी

देसी घी

​सूजी का चीला (semolina chilla) बनाने का तरीका


- सबसे पहले 1 कटोरी दही लें।

- 2 चम्मच भीगी हुई सूजी को दही के साथ मिलाएं।

- अब इस मिश्रण में पनीर या उबले आलू को मैश करके डाल सकती हैं।

- 2 चुटकी नमक (स्वादानुसार) और चाहें तो हींग भी डाल सकती हैं।

- थोड़ा-सा पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।

- अब इसे दस मिनट के लिए रख दें।

- अब इसमें आधी कटी हुई प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डाल दें (और भी सब्जियां डाल सकती हैं)।

- अब पूरे मिश्रण में थोड़ा-सा पानी डालकर मिलाएं और पेस्ट तैयार करें (ज्यादा पतला पेस्ट न बनाएं)।

- गैस पर तवा रखें और हल्का गर्म होने दें।

- फिर गर्म तवे पर 1 चम्मच देसी डालें।

- घी हल्का गर्म होने पर तवे पर पेस्ट डालें और गोल-गोल फैलाएं।

- इसे धीमी आंच पर पकने दें और फिर पलट कर दूसरी तरफ से सेकें।

- सूजी का चीला तैयार है।

- आप सूजी का चीला दही के साथ या लाल चटनी और पुदीने की चटनी (बिना मिर्च वाली) के साथ दे सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।