24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में लें सरसों के साग का मजा, नोट करें पंजाबी Recipe

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें मक्के की रोटी बहुत पसंद की जाती हैं। मक्के की रोटी का जायका तब और बढ़ जाता हैं जब इसके साथ सरसों का साग मिल जाए। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर सरसों का साग बेहतरीन स्वाद देता हैं। आज इस कड़ी…

24GhanteOnline
December 31, 2025
2 min read

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें मक्के की रोटी बहुत पसंद की जाती हैं। मक्के की रोटी का जायका तब और बढ़ जाता हैं जब इसके साथ सरसों का साग मिल जाए। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर सरसों का साग बेहतरीन स्वाद देता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पंजाबी जायके से भरी सरसों के साग (Sarson ka Saag) की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सरसों का साग (Sarson ka Saag) बनाने की सामग्री


- 1 गड्डी सरसों का साग

- आधा गड्डी पालक

- आधा गड्डी बथुआ

- 4 प्याज़ (कटे हुए)

- 7-8 लहसुन की कलियां (कटी हुई)

- आधा इंच अदरक का टुकड़ा (कटा हुआ)

- 4 हरी मिर्च (कटी हुई)

- 2 टेबलस्पून तेल

- आधा टीस्पून जीरा

- 2 तेजपत्ता

- लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)

- धनिया पाउडर (स्वादानुसार)

- हल्दी पाउडर (स्वादानुसार)

- बटर (स्वादानुसार)

- नमक (स्वादानुसार)

- 1 प्याज़ (गोलाई में कटा हुआ)

सरसों का साग (Sarson ka Saag) बनाने की विधि


- कुकर में सरसों, पालक, बथुआ और 1 कप पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक उबाल लें।

- ठंडा करके मिक्सर में पीस लें।

- कड़ाही में तेल गरम करके तेजपत्ता व जीरे का छौंक लगाएं।

- हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें।

- प्याज़, अदरक और लहसुन डालकर भूनें।

- हल्का भूरा होने पर सरसों का पिसा हुआ साग, सारे पाउडर मसाले और नमक डालकर 10-15 मिनट तक पकाएं।

- आंच से उतारकर अनियन रिंग से गार्निश करके सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…