24 घण्टे ऑनलाइन

दिन की शुरुआत करें मेयोनीज सेंडविच से, झट से होगा तैयार

जब कभी भी हमे तेज़ वाली भूख लगती है. तो ऐसे में मन करता है की झट से कुछ भी खाने को मिल जाये। जो खाने में बहुत ही टेस्टी हो। साथ ही जिससे हम हमारी भूख को शांत कर सके। तेज़ वाली भूख शांत करने के लिए आज हम आपको बतायेंगे…

24GhanteOnline
February 19, 2026
2 min read

जब कभी भी हमे तेज़ वाली भूख लगती है. तो ऐसे में मन करता है की झट से कुछ भी खाने को मिल जाये। जो खाने में बहुत ही टेस्टी हो। साथ ही जिससे हम हमारी भूख को शांत कर सके। तेज़ वाली भूख शांत करने के लिए आज हम आपको बतायेंगे मेयोनीज सेंडविच (Mayonnaise Sandwich) बनाने के बारे में, जो झट से भी बन जायेगा। साथ ही टेस्टी भी होगा, तो आइये जानते है इस बारे में

मेयोनीज सेंडविच (Mayonnaise Sandwich) बनाने की सामग्री:

मेयोनेज- ½ कप
हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)- 2 टेबलस्पून
लाल शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)- 2 टेबलस्पून
गाजर (कद्दूकस की हुई)- ¼
स्वीट कॉर्न (उबले हुए)- 2 टेबलस्पून
काली मिर्च (पीसी हुई)- ¼ टीस्पून
नमक- ¼ टीस्पून
ब्रेड- 6 स्लाइस
हरी चटनी- 6 टीस्पून
मक्खन- 3 टीस्पून

मेयोनीज सेंडविच (Mayonnaise Sandwich) बनाने की विधि:
-सबसे पहले बाऊल में मेयोनेज, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, गाजर, स्वीट कॉर्न, काली मिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
-अब 1 ब्रेड स्लाइस लेकर उस पर 1 टीस्पून हरी चटनी लगाएं ।
-फिर इसके ऊपर तैयार किए हुए मेयोनेज मिश्रण के 2 टेबलस्पून डालें और पूरे ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं।
-अब दूसरा ब्रेड स्लाइस लेकर उस पर 1 टीस्पून हरी चटनी लगाएं।
-इस स्लाइस से मेयोनेज वाले ब्रेड स्लाइस को कवर करें।
-तवे पर 1 टीस्पून मक्खन गर्म करें और इस पर टोस्ट को हल्का ब्राउन रंग का होने तक सेंक।
-इसी प्रक्रिया को दूसरी तरफ दोहराएं।
-मेयोनेज सैंडविच (Mayonnaise Sandwich) तैयार है। अब इसे आधा काट कर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।