24 घण्टे ऑनलाइन

बची हुई मलाई से ऐसे बनाएं टेस्टी लड्डू, इसे बनाना है बहुत आसान

आज हम आपको दूध की बची हुई मलाई से लड्डू (Malai Laddu) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप मीठा खाने की क्रेविंग को शांत कर सकते है। घर में अचानक मेहमान आ गए हो तो भी आप इस मिठाई को झटपट बना कर सर्व कर सकते है। बिना…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

आज हम आपको दूध की बची हुई मलाई से लड्डू (Malai Laddu) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप मीठा खाने की क्रेविंग को शांत कर सकते है। घर में अचानक मेहमान आ गए हो तो भी आप इस मिठाई को झटपट बना कर सर्व कर सकते है। बिना किसी झंझट के आसानी से तैयार होने वाली मिठाई है। तो चलिए जानते हैं मलाई लड्डू (Malai Laddu) बनाने का तरीका।

मलाई लड्डू (Malai Laddu) बनाने के लिए सामग्री


दो लीटर फुल क्रीम दूध
केसर 8-10 रेशे
इलायची पाउडर दो चम्मच
पिस्ता बारीक कटा हुआ
चीनी ढाई कप

मलाई लड्डू (Malai Laddu) बनाने का तरीका


मलाई लड्डू (Malai Laddu) बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर दूध को गैस पर चढ़ाएं और उबाल आने दें। जैसे ही उबाल आए तो इसमे नींबू या विनेगर डालकर इसे फाड़ लें।मलमल के कपड़े में फटे दूध को निकाल कर छानने के लिए रख दें।अब दूसरी तरफ कढ़ाही में एक लीटर दूथ पलटें और इसे गर्म करें।

तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि ये गाढ़ा होकर रबड़ी के रूप में ना आ जाए।ध्यान रहे कि धीमी आंच ना करें नहीं तो दूध का रंग लाल होने लगेगा तो मलाई लड्डू जैसा नहीं दिखेगा।दूध के गाढ़ा होने के बीच में ही फटे हुए दूध को अच्छी तरह से निचोड़कर प्लेट में निकाल लें और हाथों से मैश कर लें।


जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमे फटे दूध को मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करें।चीनी डालें और चलाएं।जब चीनी अच्छी तरह से मिक्स होकर गल जाए मिक्सचर गाढ़ा ठोस होने लगे तो इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें।

अच्छी तरह चलाते हुए सुखाएं।तैयार मिक्सचर से गोल-गोल लड्डू बना लें। ऊपर से केशर और पिस्ता लगाकर सजाएं।बस तैयार है टेस्टी मलाई लड्डू (Malai Laddu) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।