24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं ये स्पेशल बर्फी, स्वाद ऐसा की जीत लेगा सबका दिल

अगर आप मीठे के शौकीन है लेकिन कुछ ऐसा भी चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो हम आपको एक बेहतरीन स्वीट डिश के बारे में बताने वाले हैं। जिसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। सबसे अच्छी…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read

अगर आप मीठे के शौकीन है लेकिन कुछ ऐसा भी चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो हम आपको एक बेहतरीन स्वीट डिश के बारे में बताने वाले हैं। जिसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आप जल्दी से तैयार कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं नारियल का बुरादा और गुड़ के साथ तैयार बर्फी (Barfi) को बनाने की विधि।

गुड़ और नारियल की बर्फी (Barfi) बनाने की सामग्री


100 ग्राम गुड़

100 ग्राम फ्रेश घिसा हुआ नारियल

50 ग्राम देसी घी

ड्राई फ्रूट्स

मिल्क पाउडर एक कप

फ्रेश क्रीम एक कप

इलायची पाउडर

गुड़ और नारियल की बर्फी (Barfi) बनाने की विधि


-सबसे पहले किसी बाउल में मिल्क पाउडर और फ्रेश क्रीम को मिक्स करके साइड में रख लें। लेकिन इसे मिक्स करते वक्त इसमे गुठलियां ना पड़ें।

-इसके बाद पैन में दो चम्मच देसी घी डालें और फ्रेश घिसा नारियल पैन में धीमी आंच पर भूनें।

-जब नारियल भुन जाएं तो इसमे गुड़ का पाउडर डाल लें और मिक्स कर लें।

-अब फ्रेश क्रीम और मिल्क पाउडर का मिक्सचर डालें।

-इसके बाद घी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।

-धीमी आंच पर इसे तब तक भूनें जब तक कि ये सूख ना जाए।

-सूखने के बाद गैस की फ्लेम बंद कर दें।

-किसी प्लेट को पहले से देसी घी से ग्रीसकर रख लें।

-इसमे तैयार बर्फी का पेस्ट डालें और सेट करें। ऊपर से मनचाहे ड्राई फ्रूट्स चिपका दें।

-जब ये ठंडा हो जाए को मनचाहे बर्फी के आकार में काट लें।

-अब गुड़ और नारियल की बर्फी (Barfi) तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।