24 घण्टे ऑनलाइन

मीठे में बनाएं बची हुई गुजिया की खीर, कुकिंग के फैन हो जाएंगे लोग

होली पर तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं, जिसमें से एक है गुजिया (Gujiya). इस मिठाई के बिना यह त्योहार अधूरा है. इसका स्वाद बेहद उम्दा लगता है त्योहार के कई दिनों पहले से ही लोग गुजिया बनाने की तैयारियां शुरू कर…

24GhanteOnline
March 6, 2026
2 min read

होली पर तरह-तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं, जिसमें से एक है गुजिया (Gujiya). इस मिठाई के बिना यह त्योहार अधूरा है. इसका स्वाद बेहद उम्दा लगता है त्योहार के कई दिनों पहले से ही लोग गुजिया बनाने की तैयारियां शुरू कर देते हैं.

अगर होली के बाद आपकी गुजिया बच गई हैं तो आप उनसे कई तरह की चीजें बनाकर खा सकते हैं. आज हम आपके लिए बची हुई गुजिया की खीर (Gujiya Kheer) की रेसिपी लेकर आए हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. आइए जानते हैं विधि.

गुजिया की खीर (Gujiya Kheer) बनाने की सामग्री


2 कटोरी बची हुई गुजिया

1 लीटर दूध

1 छोटा चम्मच केसर पाउडर

1 छोटा चम्मच चीनी बूरा

1 छोटा चम्मच चिरौंजी

1 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए बादाम

1 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए काजू

1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता

गुजिया की खीर (Gujiya Kheer) बनाने की विधि


बची हुई गुजिया की खीर (Gujiya kheer) बनाने के लिए सबसे पहले गुजिया का अच्छे से बारीक चूरमा बना लें इसके बाद गैस पर पैन चढ़ाएं और इसमें दूध डालकर गर्म करना शुरू करें. जब दूध में उबाल आने लगे तो इसमें चीनी, चिरौंजी और काजू डाल दें. काजू को छोटे टुकड़ों में डालें. अब लो फ्लेम पर खीर को पकाना शुरू करें.

दूध को थोड़ी देर चलाएं फिर ढककर 5 मिनट तक पकाएं. जब दूध में अच्छी खुशबू आने लगे. मेवे पक जाएं तो इसमें केसर डालकर खीर को 2 मिनट तक और पकाएं फिर गैस बंद कर दें. अब खीर को थोड़ा ठंडा कर लें. जब खीर ठंडी हो जाए तो इसमें गुजिया का चूरमा डालकर पकाएं. आपकी गुजिया की खीर (Gujiya kheer) तैयार है. ठंडा करके सर्व करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।