Valentine Day पर जीतना है पार्टनर का दिल, तो बनाएं फ्रूटी और नटी प्लम केक
प्लम केक रेसिपी प्लम केक (Fruity and Nutty Plum Cake) एक बेहतरीन केक है जो फ्रूट और ड्राई फूट्स से मिलकर बनता है. हालांकि इस केक को बनाने के लिए प्लम यानी आलूबुखारे का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि सूखे जामुन और किशमिश…
प्लम केक रेसिपी प्लम केक (Fruity and Nutty Plum Cake) एक बेहतरीन केक है जो फ्रूट और ड्राई फूट्स से मिलकर बनता है. हालांकि इस केक को बनाने के लिए प्लम यानी आलूबुखारे का इस्तेमाल नहीं किया जाता बल्कि सूखे जामुन और किशमिश का इस्तेमाल किए जाने के कारण इसे प्लम केक कहा जाता है.
इस केक को वैलेंटाइन डे (valentine day) के मौके पर बनाया जा सकता है. यह एक फ्रूटी और नटी केक (Fruity and Nutty Plum Cake) है जिसमें चैरी, बादाम, किशमिश के साथ ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं. आप चाहे तो इसमें हल्की ब्रैंडी भी डाल सकते हैं. इसे सर्व करते वक्त इसके साथ आइसक्रीम रखकर सर्व करें ताकि आपकी वैलेंटाइन सेलिब्रेशन की शाम और भी मीठी हो जाए. आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
प्लम केक बनाने की सामग्री
1 कप बटर
1 1/2 कप चीनी
6 अंडे
125 ग्राम बादाम (टुकड़ों में कटा हुआ)
2 टी स्पून वनीला एसेंस
2 1/2 मिक्स ड्राई फ्रूट (किशमिश, कैंडीड पील और चैरी)
2 कप आटा
8 इंच गोलाकार केक टिन
प्लम केक बनाने की विधि
-फ्रूट्स और बादाम को 2 बड़े चम्मच मैदे के साथ मिक्स करके एक तरफ रख दें.
-बटर, चीनी, अंडे और वनीला एसेंस को एकसाथ मिलाएं.
-इसे मैदे में मिलाएं और इसके बाद फ्रूट मिक्सर को मिलाएं.
-अब इस मिश्रण को बेकिंग टिन में डालकर प्रीहीट ओवन में 30 से 40 मिनट के लिए बेक करें.
- केक को ठंडा होने दें और फिर सर्व करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
