24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में खाना शुरु कर दें ये लड्डू, सेहत को होते हैं कई फायदे

सर्दियों की शुरुआत होने को है। सर्दियों में पहले से ही अपने शरीर बीमारियों और शरीर को मजबूत बनाने की तैयारी शुरु कर देना चाहिए। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को सेहत का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। क्योंकि इनकी…

24GhanteOnline
December 14, 2025
2 min read

सर्दियों की शुरुआत होने को है। सर्दियों में पहले से ही अपने शरीर बीमारियों और शरीर को मजबूत बनाने की तैयारी शुरु कर देना चाहिए। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को सेहत का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। क्योंकि इनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। बच्चों और बुजुर्गों को जल्दी जल्दी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

सर्दियों में ड्राईफ्रूट्स का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में तमाम पोषक तत्व पहुंचते है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही लड्डू लाएं है जो न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

यह लड्डू बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट है। इसे बनाने में किसी भी प्रकार के अनहेल्दी इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वहीं अंजीर (Fig-Date Laddus) के लड्डू को तैयार करना भी बेहद आसान है। आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं।


अंजीर और खजूर का लड्डू (Fig-Date Laddus) बनाने के लिए सामग्री

1 कप अंजीर, भिगोया हुआ
1/2 कप खजूर, ब्लेंड किया हुआ
2 चम्मच बादाम, टुकड़ों में कटा
1 चम्मच खरबूजे के बीज
1 चम्मच खसखस
2 चम्मच घी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1 चुटकी कोकोनट पाउडर

अंजीर और खजूर का लड्डू (Fig-Date Laddus) बनाने का तरीका

अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह भिगोए हुए अंजीर और साथ में खजूर को डालकर ब्लेंडर में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

एक पैन में घी गर्म करें। गर्म घी में कटा हुआ बादाम, खरबूजे के बीज और खसखस के बीज डालकर 2 मिनट तक रोस्ट करें।

फिर अंजीर और खजूर के बने मिश्रण में रोस्ट किए हुए मेवे को डालकर ब्लेंड करें अच्छी तरह से। अब इसमें इलायची और कोकोनट पाउडर मिलाएं।

अब इन सभी मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

फिर हथेलियों पर घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। लड्डू (Fig-Date Laddus) तैयार हैं। आप इसे लंबे समय तक रख कर खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।