24 घण्टे ऑनलाइन

होली के मौके पर ये ठंडाई पीकर झूम उठेगा तन-मन, सब हो जाएंगे मस्त

होली (Holi) के मौके पर ठंडाई (Thandai) पीने का अपना ही मजा होता है। अगर ऐसे मौके पर ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली ठंडाई मिल जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है। ठंडाई उत्तर भारत में काफी प्रचलित है। आप भी अगर ड्राई फ्रूट्स से…

24GhanteOnline
March 10, 2025
3 min read

होली (Holi) के मौके पर ठंडाई (Thandai) पीने का अपना ही मजा होता है। अगर ऐसे मौके पर ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली ठंडाई मिल जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है। ठंडाई उत्तर भारत में काफी प्रचलित है। आप भी अगर ड्राई फ्रूट्स से भरी ठंडाई (Dry Fruits Thandai)  का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम इसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो काफी आसान है। इसे फॉलो कर आप झटपट तरोताजा कर देने वाली ठंडाई (Thandai)  बना सकते हैं। मेहमानों को पिलाएंगे तो वे भी तारीफ करते नहीं थकेंगे। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से आपको पूरे शरीर में शीतलता महसूस होगी।

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई (Thandai) बनाने की


फुल क्रीम दूध – डेढ़ लीटर
चीनी – डेढ़ कप
बादाम भीगे हुए – 20
काजू – 20
पिस्ता - 20
मगज के बीज – 3 टेबल स्पून
केसर – 7-8 लच्छे
खसखस – 3 टेबल स्पून
हरी इलायची – 7-8
दालचीनी – 1 टुकड़ा
काली मिर्च के दाने – 5-6
गुलाब की सूखी पत्तियां – 20

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई (Thandai) बनाने की विधि


- सबसे पहले एक भारी तले वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर गरम करने को रख दें।
- जब तक दूध गरम हो रहा है उस दौरान बादाम के छिलके उतार लें और इन्हें काजू, खसखस, पिस्ता और मगज के बीज के साथ पीस लें।
- पीसने के दौरान चाहें तो थोड़ा सा दूध भी डाल सकते हैं जिससे ड्राई फ्रूट्स का अच्छा पेस्ट तैयार हो सके।
- अब जब बर्तन के दूध में उबाल आने लगे तो उसमें केसर के लच्छे और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद चम्मच से चलाते हुए दूध को 5-6 मिनट तक उबालें।
- अब गुलाब की पंखुडियां, दालचीनी, काली मिर्च और इलायची लें और उन्हें पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें और अलग रख दें।
- इसके बाद दूध में ड्राई फ्रूट्स का तैयार पेस्ट डालें और करछी की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब गैस की आंच धीमी कर दें और दूध को कम से कम 5 मिनट तक पकने दें।
- इस दौरान दूध करछी की सहायता से बीच-बीच में चलाते रहें।
आखिर में दूध में गुलाब की पंखुड़ियों और अन्य मसालों से तैयार किया गया मिश्रण डाल दें और 1 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब दूध को सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें। जब दूध की गरमाहट खत्म हो जाए तो इसे आधा घंटे के लिए फ्रीज में रख दें।
- तैयार है ड्राई फ्रूट्स ठंडाई(Thandai) । इसे सर्व करने से पहले ऊपर से गुलाब की कुछ सूखी पंखुडियां और डाल दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।