24 घण्टे ऑनलाइन

गंदे किचन काउंटर को बनाना है चमकदार, तो फटाफट ट्राई करें ये आसान हैक्स

किचन (Kitchen) घर का वो हिस्सा है जिससे साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। अगर किचन का एक हिस्सा भी गंदा होता है, तो कई तरह की बीमारियों जैसे- पेट खराब होने, बैक्टीरिया लगने आदि होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए किचन में खाना…

24GhanteOnline
March 12, 2025
3 min read

किचन (Kitchen) घर का वो हिस्सा है जिससे साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है। अगर किचन का एक हिस्सा भी गंदा होता है, तो कई तरह की बीमारियों जैसे- पेट खराब होने, बैक्टीरिया लगने आदि होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए किचन में खाना बनाने से लेकर इसमें लगा सभी सामान नियमित रूप से साफ करना बहुत जरूरी है।

हालांकि, कुछ चीजों को रोजाना साफ करना बहुत मुश्किल होता है जैसे- किचन का काउंटर। जी हां, किचन (Kitchen) में रखे काउंटर टॉप आसानी से गंदे होते हैं, क्योंकि इस पर सब्जी काटने से लेकर रोटी बनाने तक का काम किया जाता है। काउंटर पर लगा जरा-सा खाने का टुकड़ा बीमारी की वजह बन सकता है।

इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से किचन (Kitchen) के काउंटर को चुटकियों में साफ किया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए इन हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं-

उबला हुआ पानी इस्तेमाल करें


किचन (Kitchen) के काउंटर को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जिद्दी निशान और चिपचिपी गंदगी बहुत ही आसानी से साफ हो जाती है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करता है, बस एक बर्तन में गर्म पानी भरें।

फिर डिश डिटर्जेंट की एक बूंद डालकर पानी को उबाल लें। पानी को उबालने के बाद काउंटर को पहले साफ और सूखे कपड़े से साफ करें। फिर पानी को काउंटर पर डालें, ब्रश या स्क्रब की मदद से गंदगी को साफ करें।

बोरेक्स पाउडर से काउंटर को साफ करें


किचन (Kitchen) काउंटर को साफ करने के लिए बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह काउंटर पर आया कालापन साफ किया जा सकता है। बता दें कि बोरेक्स पाउडर क्लीनिंग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। किचन काउंटर को साफ करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

विधि

- सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच बोरेक्स पाउडर डालें।
- अब इसमें थोड़ा-सा सिरका मिला लें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस पेस्ट को काउंटर टॉपर लगा लें।
- पेस्ट को कुछ देर रगड़ने के बाद अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
- आखिर में काउंटर टॉप को साफ कपड़े से पोंछ लें।

टूथपेस्ट आएगा काम

अगर आपके काउंटर पर हल्दी का दाग लगा है, तो साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि काफी कम लोग जानते हैं कि टूथपेस्ट का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। आप चाहें तो इसकी मदद से घर की सफाई भी कर सकते हैं।

विधि

- व्हाइटनिंग टूथपेस्ट लें और दाग वाली जगह पर लगा लें।
- करीब 5-10 मिनट तक टूथपेस्ट को लगे रहने दें।
- इसके बाद दाग वाली जगह को गीले कपड़े से साफ कर लें।
- आप पाएंगी कि किचन काउंटर पर लगा हल्दी का दाग हट चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।