24 घण्टे ऑनलाइन

स्नेक्स से बनाएं शाम सुहानी, देखें रेसिपी

चावल (Rice) हलके भोजन में आता है जिसके सेवन से पेट में गेंस जैसी समय नहीं होती है। चावल में मौजूद प्रोटीन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करते है। रात के खाने में चावल ज्यादा बन जाये तो सुबह उन्हें फेंकने की बजाए इनका…

24GhanteOnline
July 9, 2025
2 min read

चावल (Rice) हलके भोजन में आता है जिसके सेवन से पेट में गेंस जैसी समय नहीं होती है। चावल में मौजूद प्रोटीन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करते है।

रात के खाने में चावल ज्यादा बन जाये तो सुबह उन्हें फेंकने की बजाए इनका इस्तेमाल दूसरे तरीके से भी किया जा सकता है। आज हम आपको बचे हुए चावल से कटलेट (crunchy cutlets) बनाने के तरीके के बारे में बताएँगे तो आइये जानते है इस बारे में......

सामग्री (crunchy cutlets) :


पका चावल- 1 कप

उबला आलू- 1 बड़ा

मिक्‍स वेजिटेबल (बींस, शिमला मिर्च, हरी प्‍याज, लाल और पीली शिमला मिर्च और गाजर) - 1 कप (बारीक कटा)

प्‍याज- 1

अदरक- 2 चम्‍मच

हरी मिर्च- 1

लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्‍मच

धनिया पत्‍ती- 2 चम्‍मच

नमक- स्‍वादअनुसार

हल्‍दी पावडर- चुटकीभर

जीरा पावडर- 1/2 चम्‍मच

धनिया पावडर- 1/2 चम्‍मच

कार्न स्‍टार्च- 1 चम्‍मच

बेसन- 3 चम्‍मच

तेल- 3 चम्‍मच

विधि (crunchy cutlets) :


एक कटोरे में तेल छोड़ कर सभी सामग्रियों को मिक्‍स करें। चावल अच्‍छी तहर से मिश्रण में मिल जाना चाहिये। अब एक प्‍लेट लें, थोड़ा सा मैदा लें।

अब मिश्रण की टिक्‍कियां बना कर मैदे में लपेट कर किनारे रखें। इसी तरह से ढेर सारी टिक्‍कियां बना लें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन टिक्‍कियों को तल लें।

इन टिक्‍कियों (crunchy cutlets) को दोंनो ओर गोल्‍डन ब्राउन होने तक तल लें। फिर इन्‍हें एक पेपर नैपकीन पर निकालें और सॉस के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।