24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों के लिए बनाएं कॉर्न टोस्ट, चेहरे पर आएगी मुस्कान

सुबह सुबह का समय महिलाओं के लिए घड़ी से रेस मिलाने के बराबर होता है। क्योंकि समय से ब्रेकफास्ट रेडी करना, बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना उनका टिफिन पैक करने से लेकर फिर इसी बीच पति के लिए भी ब्रेकफास्ट और टिफिन तैयार…

24GhanteOnline
October 7, 2025
2 min read

सुबह सुबह का समय महिलाओं के लिए घड़ी से रेस मिलाने के बराबर होता है। क्योंकि समय से ब्रेकफास्ट रेडी करना, बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना उनका टिफिन पैक करने से लेकर फिर इसी बीच पति के लिए भी ब्रेकफास्ट और टिफिन तैयार करना।

अगर आप भी वर्किंग है तो खुद को भी ऑफिस पहुंचना। भागदौड़ भरी सुबह में कुछ ऐसा जो कम समय और मेहनत में तैयार हो जाए और बच्चे उसे खा लें। ऐसे में आप कॉर्न टोस्ट (Corn Toast) तैयार कर सकती है। बहुत ही कम समय में बन कर तैयार होगा और बच्चे इसे खाने में आना कानी भी नहीं करेंगे। चो चलिए फिर बताते हैं कॉर्न टोस्ट (Corn Toast ) बनाने का तरीका।

कॉर्न टोस्ट (Corn Toast ) बनाने के लिए सामग्री


2 ब्रेड स्लाइस
1/2 कप उबले कॉर्न
2 टी स्पून मेयोनीज
नमक स्वादानुसार
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून नींबू का रस
1/2 टी स्पून चाट मसाला

कॉर्न टोस्ट (Corn Toast ) बनाने का तरीका


एक बाउल में कॉर्न लें इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालें। फिर गरम मसाला, चाट मसाला और नींबू रस डालकर मिला लें।

फिर एक ब्रेड स्लाइस में मेयोनीज फैलाएं।

अब इसके ऊपर कॉर्न मसाला डालें।

इस ब्रेड को पैन में एयर फ्राई करें।कॉर्न टोस्ट (Corn Toast ) बनकर तैयार है एक प्लेट में निकालें और सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।