24 घण्टे ऑनलाइन

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

होली (Holi) का त्यौहार आ चुका हैं और घरों में इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं जिसमें कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं। देखा जाता हैं कि हर बार होली पर गुजिया जरूर बनाई जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए…

24GhanteOnline
March 4, 2026
2 min read

होली (Holi) का त्यौहार आ चुका हैं और घरों में इसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं जिसमें कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं। देखा जाता हैं कि हर बार होली पर गुजिया जरूर बनाई जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए नारियल की गुजिया (Coconut Gujiya) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कुछ अलग की चाहत को पूरा करेगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

नारियल की गुजिया (Coconut Gujiya) बनाने की सामग्री

नारियल - 150 ग्राम
मैदा - 250 ग्राम
ड्राई फ्रूटस - 2 कप
घी - 2 बड़े चम्मच
पानी - जरुरत अनुसार
चीनी - 1 कप
जैतून का तेल - 2 कप
काली इलायची - 1 चम्मच

नारियल की गुजिया (Coconut Gujiya) बनाने की विधि

- सबसे पहले मैदे में घी और पानी डालकर आटा गूंथ लें। बाउल को किसी गिले कपड़े से 10 -15 मिनट के लिए रख दें।
- धीमी आंच पर एक पैन में नारियल काटकर भून लें और थोड़ा सा रंग बदलने पर उसमें चीनी, ड्राई फ्रूटस और काली इलायची डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- मिश्रण को किसी बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद तैयार किए गए आटे से छोटी- छोटी लोइयां बना लें और हाथ से दबाएं । फिर बेलन की मदद से पूरियां बेल लें।
- बेले हुई पूरियों को गुजिए के सांचे पर रखें और चम्मच से स्टफिंग कर दें।
- थोड़ा सा पानी लगाकर सांचे को बंद कर दें और जो आटा बाहर निकल रहा है उसे पौंछ दें ।
- गुजिया को प्लेट में निकाल लें और बचे हुए आटे से इसी तरह से ही गुजिया तैयार करें।
- एक कढ़ाई में जैतून का तेल गर्म करें और उसमें एक- एक करके गुजिया तल लें।
- अच्छे से ब्राउन हो जाने पर प्लेट में निकाल लें।
- आपकी स्वादिष्य नारियल की गुजिया (Coconut Gujiya) बनकर तैयार है। सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।