24 घण्टे ऑनलाइन

क्रिस्पी चिकन नगेट्स से इफ्तारी को बनाएं टेस्टी, नोट कर लें रेसिपी

इफ्तार (Iftar) के लिए अक्सर टेस्टी और जायकेदार खाने की फरमाइश घरों में रहती है। ऐसे में महिलाएं चिकन से बने ये टेस्टी नगेट्स ट्राई कर सकती हैं। जिसे बनाना आसान है और सबसे खास बात कि आप इसे पहले से बनाकर रख सकती हैं। तो…

24GhanteOnline
June 28, 2026
2 min read

इफ्तार (Iftar) के लिए अक्सर टेस्टी और जायकेदार खाने की फरमाइश घरों में रहती है। ऐसे में महिलाएं चिकन से बने ये टेस्टी नगेट्स ट्राई कर सकती हैं। जिसे बनाना आसान है और सबसे खास बात कि आप इसे पहले से बनाकर रख सकती हैं। तो चलिए जानें बिल्कुल बाजार जैसे क्रिस्पी और टेस्टी चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets) बनाने की आसान सी रेसिपी।

चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets) बनाने की सामग्री


एक पाव बोनलेस चिकन
बारीक कटा पत्तागोभी
बारीक कटा 3 प्याज
एक तिहाई तेल
लहसुन का पेस्ट आधा चम्मच
3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
आधा कप गाजर बारीक कटा हुआ
1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
एक कप सूजी
दो कप पानी
कुटी लाल मिर्च एक चम्मच
काली मिर्च एक चम्मच
नमक स्वादानुसार
चिकन मसाला
सोया सॉस दो चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स
दो अंडे

चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets) बनाने की विधि


-सबसे पहले बोनलेस चिकन को अच्छी तरह से धोकर मैश कर लें।
-अब पैन में तेल डालें और लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का सा भूनें।
-फिर बारीक कटी हरी मिर्च डालें। साथ में बारीक कटे प्याज को डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।
-जब प्याज भुनने लगे तो साथ में मैश किया हुआ चिकन डालकर धीमी आंच पर भूनें।
इसे कलर बदलने तक भूनना है।
फिर बारीक कटी पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डाल दें।
-अच्छी तरह से चलाएं और सब्जियों को थोड़ा पक जाने दें।
-जब सब्जियां अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो काली मिर्च, नमक, लाल मिर्च डाल दें। साथ में चिकन मसाला, सोया सॉस डालें।
-एक कप सूजी डालकर भूनें। फिर दो कप पानी डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
-अब गैस की फ्लेम को तेज करें और पानी सुखाने और मिक्सचर को सुखाने तक चलाते हुए पकाएं।
-जब मिक्सचर सूखकर कड़ा हो जाए तो पैन से निकालकर ठंडा कर लें।
-अब एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स और दूसरी प्लेट में दो अंडों को लें।
-अंडों को अच्छी तरह से फेंट लें। जिससे समान मात्रा में लगे।
-अब तैयार मिक्सचर को शेप देकर पहले अंडे फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोटिंग करें।
-बस तेल गर्म करें और सुनहरा होने तक तलें।
-आप चाहें तो चिकन नगेट्स (Chicken Nuggets) को तैयार कर फ्रीजर में एयर टाइट डिब्बे में रख सकती हैं।
-जब जरूरत हो इसे फटाफट फ्राई करें और गर्मागर्म क्रिस्पी सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…