24 घण्टे ऑनलाइन

इफ्तारी में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

चिकन के दीवानों के लिए आज हम लाजवाब स्वाद देने वाली चिकन कोरमा ( Chicken Korma) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। दही, नट्स और मसालों के साथ बनी यह डिश आपके डिनर को स्पेशल बनाने के साथ ही यादगार बना देगी। रूमाली रोटी के साथ…

24GhanteOnline
February 28, 2026
2 min read

चिकन के दीवानों के लिए आज हम लाजवाब स्वाद देने वाली चिकन कोरमा ( Chicken Korma) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। दही, नट्स और मसालों के साथ बनी यह डिश आपके डिनर को स्पेशल बनाने के साथ ही यादगार बना देगी। रूमाली रोटी के साथ इसका स्वाद और भी निखर कर आता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

 Chicken Korma आवश्यक सामग्री


- 1/2 किलो चिकन

- 1 कप तेल

- 2-3 बड़ी चम्मच घी

- 8-10 इलाइची

- 6-7 लौंग

- 2 टेबल स्पून लहसुन

- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर

- 1 टेबल स्पून मिर्च

- स्वादानुसार नमक

- 1 टी स्पून अदरक पेस्ट

- 1 कप दही

- 2 स्लाइसड प्याज (फ्राइड, दही के साथ पीसी हुई)

- 1 टी स्पून गरम मसाला

- केसर (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ)

- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

 Chicken Korma बनाने की वि​धि


एक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें इलाइची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद इसमें चिकन डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें। एक बार जब यह ब्राउन हो जाएं तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें अदरक का पेस्ट, दही और फ्राइड प्याज का मिश्रण डालें। इसे एक मिनट तक पकने दें। इसके बाद गरम मसाला और केसर डालें।

अगर आपको ग्रेवी गाढ़ी लगे तो इसे ढकने से पहले थोड़ा पानी डालें। मसाला चिकन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाएगा। इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहे। तैयार है आपका चिकन कोरमा। अब हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…