24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

आपने अक्सर नाश्ते में गोभी, मूली, आलू, डाल और पनीर आदि के परांठे तो खाए ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी चिकन कीमा पराठा नाश्ते में लिया हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो नाश्ते में चिकन कीमा पराठा (Chicken Keema Paratha)…

24GhanteOnline
May 28, 2026
2 min read
आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

आपने अक्सर नाश्ते में गोभी, मूली, आलू, डाल और पनीर आदि के परांठे तो खाए ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी चिकन कीमा पराठा नाश्ते में लिया हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो नाश्ते में चिकन कीमा पराठा (Chicken Keema Paratha) आपको बहुत पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से चिकन कीमा पराठा (Chicken Keema Paratha) बनाया जाए। आइये जानते हैं चिकन कीमा पराठा की Recipe के बारे में।

चिकन कीमा पराठा (Chicken Keema Paratha) बनाने की सामग्री :

- 500 ग्राम चिकन कीमा
- 1/2 कप दही
- 2 प्याज, कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 2 हरी मिर्च, कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़े चम्मच जीरा पाउडर
- 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- आधा कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच तेल

 

recipe chicken keema paratha,chicken keema paratha,recipe , चिकन कीमा पराठा, चिकन कीमा पराठा रेसिपी, रेसिपी, पराठा रेसिपी, खाना-खजाना

चिकन कीमा पराठा (Chicken Keema Paratha) बनाने की विधि :

- कीमा धोकर दही, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक से मैरिनेट कर आधा घंटे के रख दें।
- आधे घंटे के बाद पैन में तेल डालकर मीडियम आंच में गर्म करें फिर कटे प्याज डालकर भूनें।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद पैन में मैरीनेट किया हुआ चिनक कीमा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए 10 मिनट तक पकाएं।
- अब पैन में गरम मसाला और पानी डालें और 20 मिनट तक पकाएं। या तब तक पकाएं जब कीमा का पानी सूख नहीं जाता है।
- आंच धीमी रखें और लगातार चलाते रहें।( ध्यान रखें कि कीमा ठीक प्रकार से पक जाना चाहिए और इसमें बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिये।)
- अब एक बाउल में आटा, नमक और पानी डालकर मुलायम आटा गूंध लें।
- अब आटे की 5 लोइयां तोड़ लें।
- एक लोई को रोटी के आकार का बेलें। फिर इसके बीच में 1 बड़ा चम्मच चम्मच कीमा का रखें और फिर इसे बंद कर हल्के हाथ ले बेल लें।
- मीडियम आंच में तवा रखें और इसमें पराठे को तेल लगाकर सेंक लें। इसी तरीके से सारी लोइयों के पराठे बना लें।
- तैयार पराठे को चटनी और दही के साथ चटखारे लेकर खाएं और सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।