24 घण्टे ऑनलाइन

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

घने-काले बाल (Hair) चेहरे की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देते हैं। हालांकि, इन दिनों बालों से जुड़ी कई परेशानियों से लोग जूझ रहे हैं। जिनमें सफेद बाल (White Hair) की समस्या सबसे ज़्यादा देखने को मिल रही है। सफ़ेद बाल होने के…

24GhanteOnline
August 13, 2026
3 min read
सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

घने-काले बाल (Hair) चेहरे की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देते हैं। हालांकि, इन दिनों बालों से जुड़ी कई परेशानियों से लोग जूझ रहे हैं। जिनमें सफेद बाल (White Hair) की समस्या सबसे ज़्यादा देखने को मिल रही है। सफ़ेद बाल होने के पीछे कई वजहें हैं लेकिन ज्यादातर यह समस्या हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से होती है। दरअसल, 45 की उम्र के बाद ज़्यादातर लोगों के बाल सफ़ेद होने लगते हैं। इस उम्र में अगर बाल सफ़ेद हों तो कोई दिक्कत नहीं होती है। परेशानी तब शुरू होती है जब कम उम्र में ही बालों में सफेदी छाने लगती है। इस वजह से कई लोग दिमागी रूप से प्रभावित भी होते हैं।  कम उम्र में बाल सफेद (White Hair) होने की सबसे बड़ी वजह शरीर में विटामिन की कमी होती है। खासकर विटामिन सी, इससे जुड़े न्यूट्रिएंट्स को एसकॉर्बिक एसिड के तौर पर जाना जाता है। जब यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है तब बाल सफ़ेद (White Hair) होने लगते हैं।

विटामिन सी की कमी


विटामिन सी से हमारे शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है और यह बालों को सफेद होने से रोकता है। इसकी कमी होने से बा बहुत तेजी से सफ़ेद होने लगते हैं। विटामिन सी बालों के लिए बहुत उपयोगी पोषक तत्व है। आपके बाल सफ़ेद न हों इसलिए अपनी डाइट में आप विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

विटामिन बी का कम होना


सिर्फ विटामिन सी की कमी से ही नहीं बल्कि विटामिन बी की कमी से भी बालों का कलर बदलने लगता है और वे सफ़ेद होने लगते हैं। अगर ज़्यादा समय तक आपकी बॉडी में इन विटामिन की कमी रही तो इससे आप गंजे भी हो सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट में विटामिन बी में अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अपनी डाइट में आप दूध, दही, पनीर का सेवन ज़रूर करें। इससे आपके बाल काल, घने और मजबुत होंगे।

विटामिन डी की कमी


विटामिन डी की कमी से सिर्फ हड्डियां कमजोर नहीं होतीं बल्कि इससे हमारे बाल भी डैमेज होते हैं। इसलिए आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना कुछ समय सूर्य की रोशनी लें साथ ही इससे भरपूर फूड्स का सेवन करें।

प्रोटीन की कमी


प्रोटीन की कमी से सिर्फ आपकी बॉडी पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि आपके बाल भी कमजोर होने लगते हैं। साथ ही बहुत ही कम उम्र में वे सफ़ेद होने लगते हैं। बालों की कोशिकाओं में मौजूद केराटिन बालो की सेहत के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। जब कोशिकाओं में इसकी कमी होने लगती है तो बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए अगर आप बालों की सफेदी से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…