24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में बनाएं ये स्पेशल पराठा

भारतीय लोगों को पराठा खाने का बहुत शौक होता है। खासकर नाश्ते में पराठा बहुत लोग पसंद करते हैं। लगभग हर जगह आलू या फिर प्याज के पराठे मिल जाएंगे। इसके अलावा मूली, मेथी या पनीर आदि पराठे भी बहुत लोग पसंद करते हैं। लेकिन…

24GhanteOnline
January 26, 2026
2 min read

भारतीय लोगों को पराठा खाने का बहुत शौक होता है। खासकर नाश्ते में पराठा बहुत लोग पसंद करते हैं। लगभग हर जगह आलू या फिर प्याज के पराठे मिल जाएंगे। इसके अलावा मूली, मेथी या पनीर आदि पराठे भी बहुत लोग पसंद करते हैं।

लेकिन अगर आप सिर्फ आलू, प्याज, मूली या पनीर का ही पराठा बनाते हैं तो इस बार आपको गाजर का पराठा (Carrot Paratha) ज़रूर ट्राई करना चाहिए। एक तरह से सेहत और स्वाद के लिए गाजर का पराठा आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

इस लेख में हम आपको गाजर का पराठा (Carrot Paratha) बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाने में आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं

गाजर का पराठा (Carrot Paratha) बनाने की सामग्री


आटा-4 कप

गाजर-2

नमक-स्वादानुसार

घी-तलने के लिए

धनिया पत्ता-2 चम्मच

हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई

प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ

तेल-1 चम्मच

गाजर का पराठा (Carrot Paratha) बनाने की विधि


>> सबसे पहले गाजर को साफ करके अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए।

>> इधर एक बाउल में आटा को डालें और ज़रूरत के हिसाब में पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लें।

>> अब एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और उसमें कद्दूकस गाजर, प्याज, नमक, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को डालकर कुछ देर पका लें।

>> कुछ देर गाजर पकने के बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

>> अब आटे में से लीजिए और लोई बना लें। लोई के बीच में गाजर के मिश्रण को अच्छे से भरकर बेल लें।

>> अब एक अन्य पैन में घी को डालकर गर्म करें और पराठा को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।