आज बनाएं ब्रेड मंचूरियन, मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद
आजकल बच्चे हो या बड़े सभी को स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना पसंद आता हैं। अगर आप घर पर ही कुछ चटपटा स्ट्रीट फूड बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड मंचूरियन (Bread Manchurian) बनाने की रेसिपी। इसका चटपटा…
आजकल बच्चे हो या बड़े सभी को स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना पसंद आता हैं। अगर आप घर पर ही कुछ चटपटा स्ट्रीट फूड बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड मंचूरियन (Bread Manchurian) बनाने की रेसिपी। इसका चटपटा स्वाद आपका दिन बना सकता हैं। इसे आधे घंटे में बनाकर तैयार किया जा सकता हैं। इसका स्वाद लेने के बाद आप कभी भी बाहर खाना पसंद नहीं करेंगे। चटपटे स्नैक्स के रूप में ब्रेड मंचूरियन (Bread Manchurian) एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।
ब्रेड मंचूरियन (Bread Manchurian) बनाने की सामग्री
- ब्रेड की 6 स्लाइस
- तलने के लिए तेल
- 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
- 1 टेबलस्पून मैदा
- नमक पाउडर स्वादानुसार
- कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार
- पानी आवश्यकतानुसार
सॉस बनाने के लिए सामग्री
- 1 टीस्पून तेल
- 1 टीस्पून अदरक
- 1 टीस्पून लहसुन
- 1 प्याज़
- 2 हरी मिर्च (चारों बारीक़ कटे हुए)
- 2 टीस्पून ग्रीन चिली सॉस
- 2 टीस्पून सोया सॉस
- 2 टीस्पून टोमैटो सॉस
- 1 टीस्पून विनेगर
- 1 टीस्पून शक्कर
- 1 टीस्पून कॉर्नफ्लोर (2 टीस्पून पानी में घोला हुआ)
- नमक और कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार
- थोड़ा-सा हरा प्याज़ (कटा हुआ)
ब्रेड मंचूरियन (Bread Manchurian) बनाने की विधि
- ब्रेड को क्यूब्स में काटकर घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक तल लें।
- घोल की सामग्री मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके लहसुन, अदरक, प्याज़ और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- नमक, शक्कर, सभी सॉस, विनेगर, कालीमिर्च पाउडर और आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर गाढ़ा होने तक उबालें।
- ब्रेड क्यूब्स डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं।
- हरे प्याज़ से सजाकर सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
