24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं अरबी फ्राई, फलाहार थाली का बढ़ जाएगा जायका

नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना और व्रत उपवास रखा जाता है। कई लोग नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार खा कर माता की पूजा और व्रत करते है। व्रत में सिर्फ आलू खाने का मन न हो या बोर हो जाए तो अरब या…

24GhanteOnline
September 29, 2025
2 min read

नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा अर्चना और व्रत उपवास रखा जाता है। कई लोग नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार खा कर माता की पूजा और व्रत करते है।

व्रत में सिर्फ आलू खाने का मन न हो या बोर हो जाए तो अरब या घुइयां (Arbi Fry) की फलाहार फ्राई बनाकर खा सकते है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

अरबी या घुईयां फ्राई (Arbi Fry) बनाने के लिए सामग्री

अरबी फ्राई बनाने की सामग्री
250 ग्राम अरबी
एक चम्मच देसी घी
एक चौथाई चम्मच अजवाइन
दो चम्मच नींबू का रस
एक चौथाई चम्मच काली मिर्च
आधा चम्मच जीरा पाउडर
बारीक कटी हरी धनिया के पत्ते

अरबी या घुईयां फ्राई (Arbi Fry) बनाने का ये है तरीका

अरबी फ्राई (Arbi Fry) बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर कूकर में अरबी को डालें और साथ में थोड़ा पानी डालकर सीटी लगाएं।

दो से तीन सीटी में जब अरबी पक जाए। गैस बंद कर दें। कूकर का ढक्कन खोल दें। फिर अरबी को ठंडा हो जाने दें। सारी अरबी के छिलके को उतार दें और छोटे गोल टुकड़ों में काट दें। अब पैन में देसी घी या मूंगफली का तेल डालें।

इसमे अजवाइन डालकर चटकाएं। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च डालें। अरबी के टुकड़े डालें और तेज फ्लेम पर भूनें। साथ में जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी धनिया और नींबू का रस डाल दें।

सेंधा नमक या व्रत वाला नमत डालकर मिक्स करें और बस तैयार है टेस्टी अरबी फ्राई (Arbi Fry) । इसे प्लेन या फिर फलाहारी पराठे के साथ मिलाकर खाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।