24 घण्टे ऑनलाइन

डिनर में बनाएं आलू पनीर कोफ्ता

आलू या फिर पनीर की सब्जी लगभग सभी काे बहुत पसंद हाेती है। अगर आप इन्हें खाने के शाैकीन हैं, ताे इस बार घर पर आलू पनीर कोफ्ता (Aloo Paneer Kofta) बना सकते हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी और आपके परिवार के लाेगाें काे भी…

24GhanteOnline
February 17, 2026
3 min read

आलू या फिर पनीर की सब्जी लगभग सभी काे बहुत पसंद हाेती है। अगर आप इन्हें खाने के शाैकीन हैं, ताे इस बार घर पर आलू पनीर कोफ्ता (Aloo Paneer Kofta) बना सकते हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी और आपके परिवार के लाेगाें काे भी बेहद पसंद आएगा। ताे आईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

आलू पनीर कोफ्ता (Aloo Paneer Kofta) बनाने की सामग्री


उबले और मैश किए आलू - 300 ग्राम
कद्दूकस किया पनीर - 150 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
हरी मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
धनिया - 2 बड़े चम्मच
अराराेट - 35 ग्राम
काजू - जरूरत अनुसार
किशमिश - जरूरत अनुसार
तेल - फ्राई करने के लिए
तेल - 70 मिलीलीटर
जीरा - 1/4 छाेटा चम्मच
हल्दी - 1/2 छाेटा चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
हरी मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
टमाटर प्यूरी - 400 ग्राम
खसखस का पेस्ट - 50 ग्राम
लाल मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
पानी - 550 मिलीलीटर
नमक - 1 छाेटा चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 छाेटा चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

आलू पनीर कोफ्ता (Aloo Paneer Kofta) बनाने की विधि


* एक बाउल में 300 ग्राम उबले और मैश किए आलू, 150 ग्राम कद्दूकस किया पनीर, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच धनिया, 35 ग्राम अराराेट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

* अब थाेड़ा सा मिश्रण लेकर उसे हाथ से समतल करें। फिर इसमें काजू और किशमिश भरकर इसे अच्छे से बंद कर दें। इसकी छोटी-छोटी गेदें बना लें।

*मध्यम आंच पर एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल गर्म करें। तैयार की गई गेदाें काे इसमें डालकर सुनहरा भूरा हाेने तक फ्राई करें। इसके बाद इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।

* एक अन्य कढ़ाई में 70 मिलीलीटर तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 1/4 छाेटा चम्मच जीरा, 1/2 छाेटा चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।

*इसमें 1 छाेटा चम्मच धनिया पाऊडर, 1 छाेटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 छाेटा चम्मच हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।

* अब इसमें 400 ग्राम टमाटर प्यूरी, 50 ग्राम खसखस का पेस्ट डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं।

* इसके बाद इसमें 1/2 छाेटा चम्मच लाल मिर्च, 550 मिलीलीटर पानी डालकर उबाल लें।

* फिर 1 छाेटा चम्मच नमक, 1/4 छाेटा चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

*इसमें तले हुए कोफ्ते डालकर मिक्स करें और इसे 3-5 तक पकाएं। इस मिश्रण काे धनिये के साथ गार्निश करें।

* अापका आलू पनीर कोफ्ता तैयार है, इसे चपाती, नान या चावल के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।