24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में बनाएं ये चटपटी डिश, सेहत और स्वाद दोनों में बेहतर

भारत में नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद परांठों को किया जाता हैं। ऐसे में रोज एक ही तरह का पराठा खाने से बोरियत महसूस होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए अजवाइन जीरा पराठा (Ajwain Jeera Paratha) बनाने की Recipe लेकर आए…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

भारत में नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद परांठों को किया जाता हैं। ऐसे में रोज एक ही तरह का पराठा खाने से बोरियत महसूस होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए अजवाइन जीरा पराठा (Ajwain Jeera Paratha) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जो स्वाद में तो बेहतर है ही लेकी इसी के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। तो आइये जानते हैं 'अजवाइन जीरा पराठा' (Ajwain Jeera Paratha) बनाने की Recipe के बारे में।

अजवाइन जीरा पराठा (Ajwain Jeera Paratha) बनाने की सामग्री :
- दो कप गेहूं का आटा
- दो छोटा चम्मच जीरा (भुना हुआ)
- एक छोटा चम्मच अजवाइन
- एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक बड़ा चम्मच तेल
- आधा छोटा चम्मच नमक
- जरूरत के अनुसार पानी
- तेल जरूरत के अनुसार

अजवाइन जीरा पराठा (Ajwain Jeera Paratha) बनाने की विधि :

- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, जीरा, अजवाइन , तेल और नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंद लें।
- आटा गूंदने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटियां बेल लें।
- अब इस पर तेल लगाएं। फिर सूखा आटा और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर पराठे को आधा फोल्ड करें।
- फिर तेल लगाकर इसे बीच से फोल्ड करके तिकोना आकर दें और बेल लें।
- बाकी आटे की लोइयों से भी इसी तरह तिकोने पराठे बेल लें।
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें।
- तवे के गरम होते ही इस पर तेल लगाकर पराठों को दोनों तरफ से सेंक लें।
- तैयार है अजवाइन जीरा पराठा (Ajwain Jeera Paratha)। हरी चटनी या फिर रायते के साथ गर्मागर्म पराठे सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।