बची हुई चाशनी का इन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल
रक्षाबंधन तो बीत चुका है और फ्रिज में बची मिठाईयां भी खत्म हो गई है। लेकिन अक्सर डिब्बे वाले गुलाब जामुन ( Gulab Jamun) की चाशनी खत्म नहीं होती। अब इतनी ढेर सारी चाशनी का क्या करें? क्योंकि इतनी सारी चाशनी को फेंकना…
24GhanteOnline
February 24, 20262 min read

रक्षाबंधन तो बीत चुका है और फ्रिज में बची मिठाईयां भी खत्म हो गई है। लेकिन अक्सर डिब्बे वाले गुलाब जामुन ( Gulab Jamun) की चाशनी खत्म नहीं होती। अब इतनी ढेर सारी चाशनी का क्या करें? क्योंकि इतनी सारी चाशनी को फेंकना मुश्किल लगता है और ये फ्रिज में रखी रह जाती है और एक महीने बाद फेंक दी जाती है। अगर आपके फ्रिज में भी गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी रखी है तो उसे इस्तेमाल करने के ये स्मार्ट तरीके काम आ सकते हैं।
बना लें शक्कर पारे
होली पर तो शक्कर पारा खूब बनाया होगा लेकिन थोड़ा सा समय निकालकर आप बची चाशनी को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो शक्कर पारा बनाकर तैयार कर सकते हैं।
चाशनी से बनाएं बूंदी
मीठी चाशनी में डूबी बूंदी का स्वाद भाता है तो घर में बूंदी तैयार कर लें। फिर इसे गुलाब जामुन ( Gulab Jamun) की चाशनी में डुबोकर रख दें और इसका स्वाद लें। ये लाजवाब लगेंगे और चाशनी को बनाने का समय भी तो बचेगा।
हलवा बना लें
मूंग दाल का हलवा, सूजी, आटा, बेसन, आलू किसी भी चीज के हलवे को बनाने में आप इस चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्वादिष्ट बनेगी और आपके हलवा बनाने के प्रोसेस के टाइम को भी कम कर देगी।
बना लें शरबत
गुलाब जामुन ( Gulab Jamun) के बचे सीरप को पानी के साथ मिक्स कर नींबू का रस मिलाकर बोतल में भर लें और रेफ्रिजरेट कर दें। जब मन हो तो फ्रेश पुदीना और नमक मिलाकर टेस्टी कूल लेमन ड्रिंक सर्व करें।
पैनकेक बनाएं
सीरप की मदद से आप टेस्टी पैनकेक भी बनाकर तैयार कर सकती हैं।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
