24 घण्टे ऑनलाइन

107 साल के इतिहास में पहली बार PUSU प्रेसिडेंट बनी छात्रा, ABVP की मैथिली मृणालिनी ने मारी बाजी

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे देर रात आए। इस बार 107 साल के इतिहास में पहली बार PUSU अध्यक्ष पद पर किसी छात्रा की जीत हुई है। ABVP की मैथिली मृणालिनी (Maithili Mrinalini) अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुईं हैं। इस…

24GhanteOnline
March 30, 2025
2 min read

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे देर रात आए। इस बार 107 साल के इतिहास में पहली बार PUSU अध्यक्ष पद पर किसी छात्रा की जीत हुई है। ABVP की मैथिली मृणालिनी (Maithili Mrinalini) अध्यक्ष पद के लिए विजयी हुईं हैं। इस बार 5 प्रमुख पदों में से तीन पर छात्राओं का कब्जा रहा है। महासचिव पद निर्दलीय सलोनी राज की जीत,कोषाध्यक्ष के लिए NSUI की सौम्या श्रीवास्तव की जीत, उपाध्यक्ष के लिए निर्दलीय धीरज की जीत और संयुक्त सचिव के लिए NSUI के रोहन कुमार विजयी हुए हैं।

जीत के बाद मैथिली मृणालिनी (Maithili Mrinalini) ने कहा है कि मैं कोशिश करुंगी जितनी जल्दी हो काम शुरू करें। सबसे पहले बेसिक चीजें पर काम करेंगे। जल्द पुलिस और प्रशासन से मिलेंगे। शुरुआत अच्छी हो तो अंत अच्छा ही होता है।

कॉलेज में हुआ सबसे ज्यादा मतदान


राजनीतिक दलों की विभिन्न युवा शाखाओं द्वारा जोरदार प्रचार के बावजूद शनिवार को राजनीतिक रूप से उत्साहित पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) चुनाव में केवल 45.21% मतदाताओं ने अपने वोट डाले। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा लागू किए गए कड़े सुरक्षा उपायों की वजह से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। पटना लॉ कॉलेज में सबसे ज्यादा 63.40% मतदान हुआ, उसके बाद पटना साइंस कॉलेज में 61.80% मतदान हुआ।

इसके विपरीत, सबसे कम मतदान कला और शिल्प कॉलेज में हुआ, जहां केवल 17.69% छात्रों ने मतदान किया। वाणिज्य, शिक्षा और कानून के संकायों में भी खराब भागीदारी देखी गई और केवल 28.81% छात्रों ने अपने वोट डाले।

RPF जवान ने BJP नेता पर बीच सड़क बरसाई लात-घूसे की बरसात, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल


आपको बता दें कि PUSU चुनाव के दौरान जिस निर्दलीय सलोनी राज का सिर पर गोली मारने की चुनौती वाला वीडियो वायरल हुआ था वो भी महासचिव पद पर जीत गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…