24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्था से संत समाज प्रसन्न

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की भव्य तैयारियों और कुशल प्रबंधन की सर्वत्र सराहना हो रही है। संत समाज, अखाड़ा परिषद और श्रद्धालु उनकी…

24GhanteOnline
February 2, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की भव्य तैयारियों और कुशल प्रबंधन की सर्वत्र सराहना हो रही है। संत समाज, अखाड़ा परिषद और श्रद्धालु उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण से अत्यंत प्रसन्न हैं।

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि (Mahamandleshwar Avdheshanand Giri) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति निष्ठा के कारण महाकुम्भ का आयोजन दिव्य और भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दक्षता और प्रदेश प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्था के कारण सभी अखाड़े और पूज्य संत मौनी अमावस्या पर अमृत-स्नान कर सके।

आलोचकों को दिया जवाब


उन्होंने (CM Yogi) सनातन के विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि राजनैतिक विद्वेष रखकर भारतीय संस्कृति के उच्चतम आध्यात्मिक प्रतिमानों की जीवन्त अभिव्यक्ति कुम्भ के आध्यात्मिक वैशिष्ट्य को अनुभूत नहीं किया जा सकता। राजनैतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की निन्दा कर रहे हैं, जो सर्वथा राजनैतिक स्वार्थ से प्रेरित है।

भव्य आयोजन से विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रचार


महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियों ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की भव्यता को दर्शाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में सरकार ने महाकुम्भ को एक सुव्यवस्थित, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार को धन्यवाद


आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि (Mahamandleshwar Avdheshanand Giri) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार को इस भव्य आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों की अभिरक्षा का अनुपम उदाहरण है।

बसंत पंचमी पर होगा भव्य अमृत-स्नान


मौनी अमावस्या के बाद अब बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर होने वाले अमृत-स्नान में सभी अखाड़े पूर्व निर्धारित क्रम के अनुसार सम्मिलित होंगे। संत समाज ने इस दिव्य और अलौकिक महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…