त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे राजनेता, करोड़ों श्रद्धालुओं संग साझा किया आध्यात्मिक अनुभव
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों का भी संगम देखने को मिल रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद…
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों का भी संगम देखने को मिल रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे सहित कई नेता त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर महाकुम्भ की पवित्रता का अनुभव कर रहे हैं।
निर्मला सीतारमण ने किया स्नान, यूपी सरकार ने किया स्वागत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर सनातन परंपरा के इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रयागराज आगमन पर उनका सादर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वित्त मंत्री सपरिवार प्रयागराज पहुंचीं और यहां त्रिवेणी संगम में स्नान किया।
तेजस्वी सूर्या बोले - 'महाकुम्भ (Maha Kumbh) दुनिया का सबसे भव्य आयोजन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दिव्य आयोजन को लेकर कहा, "आज मुझे सैकड़ों BJYM कार्यकर्ताओं के साथ संगम स्नान करने का सौभाग्य मिला। पूरी दुनिया में इस स्तर का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। महाकुम्भ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी एकता और सामूहिकता है, जहां देश-विदेश के लोग एक साथ जुड़ते हैं।"
राम मोहन नायडू बोले– ‘ऐसा अनुभव जीवन में दोबारा नहीं मिलेगा
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक अवसर पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए खास तौर पर प्रयागराज आए। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा आयोजन है जो पीढ़ियों से चला आ रहा है और मुझे खुशी है कि मैं इस युग में जन्मा हूं जब महाकुम्भ हो रहा है। मैं इस अनुभव को मिस नहीं करना चाहता था। यहां की ऊर्जा और सकारात्मकता अविश्वसनीय है।"
श्रिकांत शिंदे ने कहा- 144 साल बाद ऐसा मौका, मैं भाग्यशाली हूं
शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे ने कहा, "महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस आयोजन में शामिल हो पाया। करोड़ों लोग यहां स्नान के लिए आ रहे हैं, और यह अपने आप में एक अद्भुत आध्यात्मिक संगम है।"
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
