इस दिन से शुरू हो रहा है महाकुंभ, नोट करें सभी शाही स्नानों की डेट
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ (Maha Kumbh) का आयोजन होने जा रहा है। ये महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। वहीं महाकुंभ की समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा। इस महाकुंभ में साधु संतों के साथ-साथ बड़ी तादाद में श्रद्धालु…
प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ (Maha Kumbh) का आयोजन होने जा रहा है। ये महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। वहीं महाकुंभ की समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा। इस महाकुंभ में साधु संतों के साथ-साथ बड़ी तादाद में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान की तिथियां पड़ रही हैं। तो आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं कि 6 शाही स्नान कब-कब हैं। साथ ही शाही स्नान का शुभ मुहूर्त क्या हैं?
पहला शाही स्नान
महाकुंभ (Maha Kumbh) में पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर होगा। पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
मकर संक्रांति का है स्नान
महाकुंभ में दूसरा शाही स्नान मकर संक्रांति पर किया जाएगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दिन स्नान के साथ साथ दान करने की भी मान्यता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान के बाद दान करने से पुण्यकारी फल प्राप्त होते हैं।
मौनी अमावस्या का शाही स्नान
महाकुंभ (Maha Kumbh) में तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या का होगा। मौनी अमावस्या का स्नान सबसे बड़ा शाही स्नान होता है। ये शाही स्नान 29 जनवरी को किया जाएगा। मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर ये मुहूर्त समाप्त हो जाएगा।
बसंत पंचमी का शाही स्नान
महाकुंभ में चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी के दिन किया जाएगा। ये शाही स्नान 3 फरवरी को होगा। इस स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 पर शुरू होगा ये मुहूर्त 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
माघी पूर्णिमा का शाही स्नान
महाकुंभ का पांचवा शाही माघी पूर्णिमा पर किया जाएगा। ये शाही 12 फरवरी को होगा। सामान्य दिनों में भी माघी पूर्णिमा का स्नान महत्वपूर्ण होता है। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
महाशिवरात्रि का शाही स्नान
महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान महाशिवरात्रि को किया जाएगा। ये शाही स्नान 26 फरवरी को होगा। इस दिन लोग व्रत रखेंगे और महादेव की पूजा करेंगे। इस दिन महाकुंभ का समापन भी होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 9 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
