24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ के लिए प्रदेश सरकार द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की श्रद्धालु कर रहे बखान: एके शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) पूरे देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए सबसे स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित, अदभुत, अलौकिक, दिव्य एवं भव्य बन…

24GhanteOnline
January 16, 2025
4 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) पूरे देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए सबसे स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित, अदभुत, अलौकिक, दिव्य एवं भव्य बन चुका है। सभी श्रद्धालु प्रदेश सरकार द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं बेहतर प्रबंधन का मुक्त कंठ से बखान और प्रशंसा कर रहे हैं। दुनिया इससे भारत की प्राचीन संस्कृति, परम्परा, अध्यात्म, आस्था व विश्वास के साथ आधुनिक भारत के सामर्थ्य प्रबंधकीय क्षमता और बेहतरीन व्यवस्था का भी लोहा मानेगी।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि देश दुनिया से करोड़ो श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए तीर्थराज प्रयाग पहुंच रहे हैं। लोगों की सुविधा और कुम्भ मेला क्षेत्र की सफाई, बिजली, पानी, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के कार्मिक दिन रात अपने कार्यों में लगे हुए हैं। सफाई कर्मियों के अपने कार्यों के प्रति समर्पण, परिश्रम एवं लगन से कुम्भ मेला क्षेत्र, नदी घाटों, पवित्र नदियों का जल आदि स्वच्छ एवं साफ सुथरा है। जिससे श्रद्धालुओं को चारो ओर पवित्रता की अनुभूति हो रही है।

महाकुम्भ स्वच्छता और सेवा का संगम बन चुका है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी हमारे ऐसे कर्मयोगी बन चुके हैं, जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के साथ स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ का संकल्प साकार हो रहा है। इसके लिए कुम्भ मेला क्षेत्र में 15 हजार सफाईकर्मी और 2500 गंगासेवा दूतों की सेवा स्वच्छता कार्यों के लिए ली जा रही है, जिनका कार्य बहुत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि देश विदेश से त्रिवेणी में स्नान के लिए आये श्रद्धालुओं ने कुम्भ क्षेत्र के वातावरण में बहुत ही शांति, सकून और दिव्यता की अनुभूति की है, जिसकी वे सभी मुक्त कंठ से चारो ओर प्रशंसा कर रहे हैं।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने स्वच्छता कार्यों में लगे सभी सफाई मित्रों एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कर रहे कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि हम सब मिलकर इस बार के महाकुम्भ में आये इस अनुभव को अंत समय तक बनाये रखना है, इसके लिए सभी कार्मिकों को अपने कार्यदायित्वों का निर्वहन निष्ठा व लगन से करना है, जिससे भारत के सांस्कृतिक, अध्यात्मिक व आस्था के साथ आधुनिकता का वैभव पूरी दुनिया में प्रचंड रूप से फैले।

महाकुंभ 2025: यूपी के हस्तशिल्पियों को मिला संगम का बाजार, होगा 35 करोड़ का कारोबार


उन्होंने (AK Sharma) बताया कि महाकुंभ के शुभारंभ में पौष पूर्णिमा के दिन 02 करोड़ और मकर संक्रांति को 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया। इस अवसर पर देश विदेश से श्रद्धालु महाकुंभ में पुण्य प्राप्त करने के लिए पहुंचे रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए इस बार का कुंभ अद्वितीय एवं अविस्मरणीय यादगार बन रहा है। उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र की सफाई, प्रकाश व अन्य व्यवस्था उच्चतम स्तर पर होने की प्रशंसा की है।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुंभ 2025 में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मेला क्षेत्र में 1.50 लाख टॉयलेट बनाए गए हैं। हजारों पीने के पानी के नल के साथ पानी के लिए 250 एटीएम भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को स्नान करने में असुविधा न हो, इसके लिए 09 नदी घाट और महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। श्रद्धालुओ, तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त शेल्टर होम्स के साथ भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार के कुंभ में साफ़ सफ़ाई और पवित्र नदियों की सफ़ाई के लिए मैनपॉवर के साथ आधुनिक तकनीकी और मशीन का भी प्रयोग किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और दुकानदारों से भी मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने के अपील की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…