महाकुम्भ: महाशिवरात्रि के लिए बढ़ाई गई आपातकालीन चिकित्सा सुविधा
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अभूतपूर्व रूप से सशक्त किया है।…
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अभूतपूर्व रूप से सशक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ा दिया गया है। साथ ही आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य के लिहाज से किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मरीजों को मिलेगी त्वरित जीवनरक्षक सेवा
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह के अनुसार वर्ष 2017 में केवल 52 आईसीयू बेड वाले एसआरएन अस्पताल में अब आईसीयू बेड बढ़ाकर 147 कर दिए गए हैं। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए यह काफी कारगर साबित होगा।
मुख्य आईसीयू इस प्रकार है
कार्डियोलॉजी विभाग : 23 बेड
सर्जिकल आईसीयू : 10 बेड
बाल रोग आईसीयू : 10 बेड
नवजात आईसीयू : 15 बेड
स्त्री एवं प्रसूति आईसीयू : 8 बेड
ट्रॉमा आईसीयू : 10 बेड
मेडिसिन आईसीयू : 20 बेड
न्यूरोसर्जरी आईसीयू : 10 बेड
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आईसीयू : 6 बेड
श्वसन रोग आईसीयू : 6 बेड
न्यूरोलॉजी आईसीयू : 10 बेड
इसके अलावा 19 आईसीयू बेड अतिरिक्त रूप से रखे गए हैं, जिसे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ट्रॉमा केयर और वेंटिलेटर सुविधा 24x7 रहेगी
स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ट्रॉमा केयर सेंटर को अत्याधुनिक उपकरणों से तैयार किया गया है। वेंटिलेटर, मॉनिटरिंग सिस्टम और आपातकालीन चिकित्सा टीम को 24x7 सेवा के लिए तैनात किया गया है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महाशिवरात्रि पर महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
