24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ से खिले प्रयागराज में व्यापारियों के चेहरे

महाकुम्भनगर। प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य, भव्य आयोजन शुरू हो चुका है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज आ रहे हैं।पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के अमृत स्नान के साथ अब तक 7…

24GhanteOnline
January 17, 2025
3 min read

महाकुम्भनगर। प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य, भव्य आयोजन शुरू हो चुका है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज आ रहे हैं।पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के अमृत स्नान के साथ अब तक 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने जहां एक ओर प्रयागराज का मान बढ़ाया है तो वहीं इससे शहर के व्यापार और अर्थव्यवस्था में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। होटल पर्यटन इंडस्ट्री हो या खान-पान के सामान, ऊनी कपड़े, कम्बल, रजाई, गद्दों के साथ इलेक्ट्रॉनिक समानों की बिक्री में भी 30 से 40 फीसदी की वृद्धि हुई है।

होटल इंडस्ट्री को 30 से 40 फीसदी हो रहा मुनाफा


महाकुम्भ -2025 (Maha Kumbh) के आयोजन को लेकर प्रयागराज के व्यापारी पूरी तरह उत्साह में हैं। हर सेक्टर में बिजनेस ग्रोथ देखने को मिल रही है। महाकुम्भ को प्रारंभ हुए चार दिन ही हुए हैं और शहर के खुदरा और थोक व्यापार में दो गुने से तीन गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महाकुम्भ को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से व्यापारी वर्ग प्रसन्न है। होटल इंडस्ट्री हो या खुदरा व्यापार या फिर वस्त्र उद्योग, सभी में पिछले एक सप्ताह में दोगुनी से अधिक का इजाफा देखने को मिला है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ प्रयागराज के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह का कहना है कि बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए होटल इंडस्ट्री ने अच्छे प्रबंध किए हैं।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक होटल में बुकिंग करा रहे हैं। प्रयागराज में होटल इंडस्ट्री को 30-40% तक का मुनाफा हुआ है। आने वाले दिनों में 50% तक मुनाफे की उम्मीद होटल इंडस्ट्री को है। हरजिंदर सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह दिव्य और भव्य महाकुम्भ का आयोजन किया है, ऐसा महाकुम्भ प्रयागराज में पहले कभी भी नहीं हुआ।

खुदरा और थोक व्यापार में दो से तीन गुना वृद्धि


जिला व्यापार संघ के महामंत्री शिव शंकर सिंह की राय भी कुछ-कुछ हरजिंदर सिंह जैसी ही है। उनका कहना है कि एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, ऑटोमोबाइल, सीसीटीवी कैमरा, केबल और खाने-पीने के सामान की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रयागराज के खुदरा व्यापार में भी लगभग 20-25% की वृद्धि मकर संक्रांति स्नान तक देखने को मिली। व्यापारियों को मौनी अमावस्या पर और अधिक बिक्री की उम्मीद है।

बिजनेस में और वृद्धि की संभावना


व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कादिर का कहना है कि फूड आइटम, अनाज, पूजा सामग्री, कपड़े, कंबल, गद्दे से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान, टेंट के कपड़े आदि में व्यापार में दोगुना की बढ़ोतरी अब तक देखी गई है। जैसे-जैसे महाकुम्भ (Maha Kumbh) आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे वृद्धि में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।

पूरी दुनिया में महाकुम्भ की सूचनाएं प्रसारित करने का सबसे प्रमुख केंद्र बना डिजिटल मीडिया सेंटर


व्यापारी वर्ग योगी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन चल रहा है। ट्रैफिक को लेकर व्यापारियों और शहरवासियों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनका कहना है कि ये श्रद्धालु और पर्यटक ही उनके व्यापार की रीढ़ हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…