24 घण्टे ऑनलाइन

इस दुर्लभ संयोग में होगी महाकुंभ की शुरुआत, खुल जाएगा इनके भाग्य का ताला

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ (Maha Kumbh) की शुरुआत होने जा रही है। ये महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। महाकुंभ का समापन 26 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ में साधु संतों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम…

24GhanteOnline
January 11, 2025
3 min read

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ (Maha Kumbh) की शुरुआत होने जा रही है। ये महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। महाकुंभ का समापन 26 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ में साधु संतों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करते नजर आएंगे। इस महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान होंगे। ज्योतिषियों की मानें तो महाकुंभ के पहले ही दिन एक शुभ सयोंग बनता नजर आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाकुंभ के पहले दिन क्या खास होने वाला है।

महाकुंभ (Maha Kumbh) पर बन रहा ये योग


महाकुंभ (Maha Kumbh) का पहला शाही स्नान 13 जनवरी को है। इस दिन पौष पूर्णिमा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन रवि योग बन रहा है। ये योग बहुत ही शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस योग के दौरान स्नान और दान का महत्व और भी अधिक हो जाता है। महाकुंभ के पहले दिन रवि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक है। रवि योग में स्नान-दान बहुत ही पुण्यकरी माना गया है।

कुछ राशियों के लिए महाकुंभ (Maha Kumbh) का समय शुभ


महाकुंभ (Maha Kumbh) का समय विशेष फल देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान कुछ राशियां हैं, जिन्हें लाभ हो सकता है। उनके जीवन में महाकुंभ के दौरान सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो राशियां कौनसी हैं, जिनके भाग्य का ताला इस दौरान खुल सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल माने जाते हैं। महाकुंभ के दौरान मंगल की स्थिति शुभ होगी। ऐसे में मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। ये समय लक्ष्यों के प्राप्ति के लिए बहुत ही अच्छा है। इस समय आपका आध्यात्मिक विकास हो सकता है। कारोबार में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र और बृहस्पति माने जाते हैं। महाकुंभ के दौरान ये दोनों ग्रह अनुकूल स्थिति में होंगे। महाकुंभ के दौरान वृषभ राशि के जातकों को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। कारोबार में भी वृद्धि के योग हैं। आपके रिश्तों में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य और बृहस्पति माने जाते हैं।महाकुंभ के दौरान सिंह राशि के जातकों को ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा। इस समय सिंह राशि के जातक अपने प्रयासों में सफल हो सकते हैं। आपको करियर में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। इस समय मकर राशि के जातकों की आध्यात्मिक जागरूकता में वृद्धि होगी। पेशेवर जीवन में भी सकारात्मक विकास देखने को मिल सकता है। जीवन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…