24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन से शुरू होंगे मदरसा बोर्ड के एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 434 केंद्रों पर होंगी। मदरसा बोर्ड (Madrasa Board) ने 71 जिलों में 434 परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे…

24GhanteOnline
February 6, 2025
1 min read

लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 434 केंद्रों पर होंगी। मदरसा बोर्ड (Madrasa Board) ने 71 जिलों में 434 परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर में 2 से 5 बजे तक दो पालियों में 17 से 22 फरवरी तक होंगी। इनमें प्रदेश भर के 88,839 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें लखनऊ के 1935 विद्यार्थी हैं।

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि फर्नीचर की व्यवस्था वाले मदरसों और इंटर कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। लखनऊ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि राजधानी में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।

लखनऊ में यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र


-मदरसा अल फिरदौस रहमानी स्कूल, रहमत नगर दुबग्गा।
-मदरसा सुलतानुल मदारिस, केजीएमयू चौराहा।
-फरहीन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, महताबबाग दौलतगंज।
-मदरसा इरम मॉडल निस्वां स्कूल, बारूदखाना।
-फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरजू नगर मोहिबुल्लापुर।
-मदरसा इरम मॉडल स्कूल, एजरियांव गोमतीनगर।
-मदरसा दारुल उलूम वारसिया, विशालखंड-4 गोमतीनगर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…