24 घण्टे ऑनलाइन

लंबे समय तक टिकी रहेगी लिपस्टिक, फॉलो करें ये टिप्स

महिलाओं को मेकअप (Makeup) करना बेहद ही पसंद होता है। वहीं कई महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें कोई एक चीज जैसे-लिपस्टिक, काजल या सिर्फ फाउंडेशन लगाना पसंद होता है। जिन महिलाओं को लिपस्टिक (Lipstick) लगाना काफी भाता है वो इसे…

24GhanteOnline
July 14, 2026
2 min read

महिलाओं को मेकअप (Makeup) करना बेहद ही पसंद होता है। वहीं कई महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें कोई एक चीज जैसे-लिपस्टिक, काजल या सिर्फ फाउंडेशन लगाना पसंद होता है। जिन महिलाओं को लिपस्टिक (Lipstick) लगाना काफी भाता है वो इसे खरीदते समय कई तरह की चीजें चेक करती हैं। होठों पर लंबे समय तक लिपस्टिक टिकी रही ये हर महिला की इच्छा होती है, क्योंकि कई बार टचअप करने का समय बिल्कुल नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से एक सिंपल लिपस्टिक (Lipstick) भी आपके होठों पर दिनभर टिकी रहेगी।

1. कोई भी लिपस्टिक (Lipstick) होठों पर लगाएं और फिर उसपर थोड़ा सा लूज पाउडर डैब करें। इसके बाद होठों को टिशू पेपर से पकड़ें। एक बार फिर इसे दोहराएं। आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक चलेगी।

2. अगर आपकी लिपस्टिक होठों पर फैल जाती है तो आप लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। आप वॉटर प्रूफ लिपलाइनर भी लगा सकती हैं।

3. अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक पूरे दिन चले तो होठों पर फाउंडेशन लगाएं। लिपस्टिक से पहले होठों पर फाउंडेशन अप्लाई करें और फिर लिपस्टिक लगाएं। आपके लिप्स मॉइस्चराइज्ड और हाइड्रेट होना चाहिए।

4. आजकर मार्केट में तरह-तरह की लिपस्टिक आ चुकी है। आप चाहे तो मार्केट से अच्छे ब्रांड की कोई मैट लिपस्टिक भी खरीद सकती हैं। यह लंबे तक होठों पर टिकी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…