24 घण्टे ऑनलाइन

होंठ हो गए है काले, तो ऐसे बनाएं गुलाबों से गुलाबी

लड़के अक्सर सिगरेट पीने का शौक रखते हैं. और आप जानते ही होंगे सिगरेट (smoking) पीने वाले ज्यादातर लोगों के लिप्स (lips) काले पड़ जाते हैं. इससे उनके लुक में खराबी आती है. बहुत सारे लोग इसे लेकर परेशान हो जाते हैं,…

24GhanteOnline
June 12, 2026
2 min read

लड़के अक्सर सिगरेट पीने का शौक रखते हैं. और आप जानते ही होंगे सिगरेट (smoking) पीने वाले ज्यादातर लोगों के लिप्स (lips)  काले पड़ जाते हैं. इससे उनके लुक में खराबी आती है. बहुत सारे लोग इसे लेकर परेशान हो जाते हैं, क्योंकि काले होठों की वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी स्मोकिंग करते हैं और होठ काले हो रहे हैं तो कुछ टिप्स से आप इसे ठीक कर सकते हैं. जानिए उन टिप्स के बारे में जो आपकी मदद कर सकते हैं.

जैतून का तेल
जैतून के तेल में एक चम्मच चीनी की मिलाकर होंठों पर लगाने से फटे होंठ ठीक हो जाते हैं.

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एक चम्मच चीनी और कुछ बूंदे तेल की मिलाकर होंठों पर लगाएं और 10-15 सेकेंड के लिए होंठों पर स्क्रब करें. ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके होठ अच्छे हो जाएंगे.

शहद और चीनी
एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदे शहद की मिलाएं. इस मिश्रण से दो मिनट तक होंठों की मसाज करें. इसके बाद गुनगुने पानी से लिप्स धो लें. इस नुस्खे के बाद पेट्रोलियम जेली लगाना ना भूलें.

कॉफी स्क्रब
कॉफी बीन्स को पीस लें और उसमें दूध मिलाएं. इस मिश्रण से कुछ देर तक होठों की मसाज करें फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे होठ गुलाबी और मुलायम बनते हैं.

वनीला स्क्रब
दो चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद, वनीला एसेंसे की कुछ बूंदे और आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं. इस मिश्रण से दस सेकेंड के लिए होंठो पर स्क्रब करें फिर धो लें. कुछ दिनों में आपके लिप्स की रंगत में सुधार आ जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…