24 घण्टे ऑनलाइन

रसोई में न रखें ये एक चीज, घर से चली जाएगी बरकत

किचन (Kitchen) घर का एक ऐसा स्थान है जो कि बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यहां से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक दोनों का अच्छा या बुरा दोनों होना निर्भर करता है। अगर किचन (Kitchen) गलत दिशा में होगा और वहां भोजन…

24GhanteOnline
September 20, 2025
2 min read

किचन (Kitchen) घर का एक ऐसा स्थान है जो कि बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यहां से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक दोनों का अच्छा या बुरा दोनों होना निर्भर करता है।

अगर किचन (Kitchen) गलत दिशा में होगा और वहां भोजन बनाया जाएगा तो इसका असर भोजन करने वाले हर सदस्य पर पड़ेगा, परिणामस्वरुप मानसिक या शारीरिक बीमारी हो सकती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार किचन (Kitchen) को जितनी जरुरत साफ-सफाई की होती है उतनी ही जरूरत वहां के सही वास्तु की भी होती है। इसलिए घर की महिलाओं के लिए वास्तु के खास टिप्स हैं, जिन्हें भोजन बनाने से पहले अगर फॉलो कर लिया जाए तो घर के सदस्य स्वस्थ रहेंगे इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आएगी।

तो आइए जानते हैं क्या हैं वो खास बातें-


  1. पानी और चूल्हे को आस पास नहीं रखना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन सकती है।

  2. हमेशा स्नान करने के बाद ही खाना पकाएं, क्योंकि बिना नहाए खाना बनाना अच्छा नहीं माना जाता है।

  3. जब भी आप रोटी बना रही हैं तो हमेशा पहली रोटी गाय को खिलाएं और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं।

  4. महिलाएं कभी भी गुस्से में भोजन ना पकाएं, हमेशा शांत और प्रसन्न मन से भोजन पकाएं।

  5. खाना पकाने के बाद किचन को अच्छे से साफ करना चाहिए, इससे अन्नपूर्णा का वास रहता है।

  6. सबसे महत्वपूर्ण बात कि अपनी रसोई में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए और गंदगी में कभी भी खाना नहीं बनाना चाहिए।

  7. रसोई घर (Kitchen)  में कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। यह घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

  8. गैस स्टोव को कभी भी खिड़की के नीचे नहीं रखना चाहिए। यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

  9. जब भी आप खाना पकाएं तो पहले अग्नि देव को समर्पित करें।

  10. जब भी भोजन की थाली किसको दें तो दोनों हाथ से पकड़ के दीजिए। एक हाथ से थाली ना दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…