24 घण्टे ऑनलाइन

बालों में लगाएं मेहंदी, जानें इसे लगाने का सही तरीका

जब बाल सफेद होने लगते हैं तो, लोग अक्सर बालों में मेहंदी (Henna) लगाते हैं। मेहंदी लगाने के पीछे सिर्फ दो मकसद होता है, एक बालों की कलरिंग और दूसरा स्कैल्प का ठंडा होना। लेकिन, कुछ लोग इसका ज्यादा ही इस्तेमाल करते हैं।…

24GhanteOnline
July 17, 2026
2 min read

जब बाल सफेद होने लगते हैं तो, लोग अक्सर बालों में मेहंदी (Henna) लगाते हैं। मेहंदी लगाने के पीछे सिर्फ दो मकसद होता है, एक बालों की कलरिंग और दूसरा स्कैल्प का ठंडा होना। लेकिन, कुछ लोग इसका ज्यादा ही इस्तेमाल करते हैं। वे हर हफ्ते या 10 दिन पर इसे लगाने लगते हैं।

तो, ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि मेहंदी (Henna)का ज्यादा इस्तेमाल स्कैल्प ब्लॉकेज का कारण बन सकती है और इससे आपके बाल तेजी से झड़ सकते हैं। तो, सवाल ये है कि महीने में कितनी बार बालों में मेहंदी लगानी चाहिए? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

बालों में मेहंदी (Henna) कितने दिनों में लगानी चाहिए


बालों में मेहंदी तीन से 4 सप्ताह में सिर्फ 1 बार लगाना चाहिए। इससे ऐसे समझें कि आपको महीने में इसे बस 1 बार लगाना है। इसमें भी आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप बालों के लिए नेचुरल मेबंदी का ही प्रयोग करें और कैमिकल युक्त मेहंदी के इस्तेमाल से बचने की कोशिश करें।

बालों में मेहंदी (Henna) कब लगाएं


आपको पता होना चाहिए कि बालों में मेहंदी कब लगाएं नहीं ये नुकसानदेह हो सकता है। जैसे कि शाम को या रात में बालों में मेहंदी लगाने से बचें। नहीं तो इसकी ठंडी तासीर आपको बीमार कर सकती है और आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे धूप के समय दिन में लगाएं।

बालों में मेहंदी (Henna) कितनी देर तक लगाना चाहिए


बालों में मेहंदी लगाकर कर आप लगभग 2 से 3 घंटे तक रखें। पर इससे ज्यादा समय तक बालों में ये लगा कर न रखें। क्योंकि फिर आपका स्कैल्प इसे सोख लेगा और इसके बाद आपको फायदे की जगह इसके नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। तो, इन तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए ही बालों के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…