Children's Day पर चाचा नेहरू के इन प्रेरक विचारों से ले सीख
चाचा नेहरू यानि पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को हर साल बाल दिवस (Children's Day के रूप में पूरे भारत देश में मनाया जाता है. पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर…
चाचा नेहरू यानि पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को हर साल बाल दिवस (Children's Day के रूप में पूरे भारत देश में मनाया जाता है. पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे. पं नेहरु हमारे आजाद देश के पहले प्रधानमंत्री थे. उनका मानना था कि बच्चे ही हमारे देश का आने वाला कल और राष्ट्र के निर्माता है. इसलिए बच्चों को हमेशा प्यार,महत्व और शिक्षा देनीं चाहिए.
आज बाल दिवस (Children's Day और पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके कुछ प्रेरक विचारों को जानें और उनसे सीख लें.
चाह नेहरू के प्रेरक विचार
1.''ईमानदार और कार्यकुशल बड़े लक्ष्य के लिए काम करते हैं, भले ही उन्हें तुरंत पहचान ना मिले, अंतत: उसका फल मिलता है.''
2. ''समय सालों के बीतने से नहीं, बल्कि कोई क्या करता है, क्या महसूस करता है और क्या हासिल करता है, से मापा जाता है.'
3.''दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, उससे कहीं अधिक ये मायने रखता है कि हम वास्तव में हैं क्या.''
4.''जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है.''
5. ''अत्यधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है.''
6.''तथ्य, तथ्य होते हैं और आपकी पसंद के हिसाब से गायब नहीं हो जाएंगे.''
7.''असफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.''
8.''वह व्यक्ति जो अधिकतर अपने गुणों का बखान करता है प्राय: बहुत ही कम गुणवान होता है.''
9.''अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है.''
10.''जिंदगी ताश के पत्तों की तरह एक खेल है. आपके हाथ में जो है वह किस्मत है; जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है.''
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
