24 घण्टे ऑनलाइन

लालू यादव-राबड़ी देवी ने पोते का नाम रखा 'इराज', पोस्ट कर खुद बताया मतलब

पटना आरजेडी प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav ) ने सोशल मीडिया पर अपने पोते और परिवार के लोगों के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने (Lalu Yadav ) और राबड़ी…

24GhanteOnline
May 28, 2025
2 min read

पटना आरजेडी प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav ) ने सोशल मीडिया पर अपने पोते और परिवार के लोगों के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने (Lalu Yadav ) और राबड़ी देवी ने ‘इराज’ रखा है। तेजस्वी और राज श्री ने उसका पूरा नाम इराज लालू यादव रखा है।

कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के 6वें दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था और इस नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम इराज रखा गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! बच्चा और बच्चे की मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इराज का अर्थ हिंदुओं के देवता भगवान हनुमान से जुड़ा हुआ है।


So our grand daughter Katyayani’s little brother is named “Iraj” by me and Rabri Devi.

Tejashwi & Raj Shree have given him full name as “Iraj Lalu Yadav”.

Katyayani was born on Katyayani Ashtami, the 6th day of auspicious Navratri and this little bundle of joy is born on… pic.twitter.com/BqXMgTRBrW


— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 28, 2025


बेटे की जन्म की खुशी जय हनुमान कहकर जाहिर की


27 मई को एक पिता के तौर पर खुशी जाहिर करते हुए तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!

तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- जय हनुमान


तेज प्रताप ने भी बच्चे के जन्म पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…