24 घण्टे ऑनलाइन

लालू यादव ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में…

24GhanteOnline
June 23, 2025
2 min read

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचंद्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन को लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र सौंपा।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री (Lalu Yadav) व लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लोकसभा सांसद व बेटी मीसा भारती, राजद बिहार अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, अब्दुलबारी सिद्धीकी आदि लोग मौजूद रहे। लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पार्टी संविधान के अनुसार, उसकी औपचारिकता मात्र पूरी करनी है, क्योंकि कोई दूसरा दावेदार ही नहीं है। सांगठनिक सत्र 2025-28 के लिए राजद के चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस चरण में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। इसके लिए सोमवार को लालू ने नामांकन किया।

राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित है। उसी दिन अपराह्न चार बजे प्रत्याशियों के नाम प्रकाशित कर दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचन्द्र पूर्वे व राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। कैंप कार्यालय पार्टी के प्रदेश कार्यालय के परिसर में अवस्थित है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…